हादसा चंडीगढ़ में सेक्टर 29 की आयरन मार्केट में हुआ। प्लॉट नंबर 204 में बने गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया।
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इस घटना में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बहरहाल, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गोदाम में कॉस्मेटिक और कुकिंग ऑयल आदि रखा था। करीब सात बजे सभी फैक्टरी कर्मी छुट्टी करके घर चले गए। गोदाम के गेट पर ताला लगा हुआ था। अचानक गोदाम के अंदर से धुआं निकलता हुआ देख आसपास खड़े अन्य मजदूरों ने शोर मचाया और गोदाम मालिक सुभाष गर्ग भी मौके पर पहुंचे।