हरियाणा सरकार की ओर से घोषित किए गए गैर कानूनी नर्सिंग कॉलेजों व स्कूलों द्वारा पिछले साल आयोजित करवाई गई परीक्षाएं रद करने से खफा नर्सिंग छात्राओं का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। हगांमा कर रही छात्राओं को पुलिस वालों ने डंडे के बल पर खदेड़ा। इतना ही नहीं कई पुरुष पुलिसकर्मी तो छात्राओं के बाल पकड़कर उन्हें धकियाते हुए ले गए।
विज्ञापन
बर्बर पुलिस की करतूत, नर्सिंग छात्राओं को बाल पकड़ कर खदेड़ा
2 of 10
अंबाला समेत सोनीपत और भिवानी में छात्राएं परीक्षाएं रद करने के विरोध में सड़कों पर उतर आई और जाम लगाकर रोष जताया। अंबाला व आसपास के जिलों की सैंकड़ों नर्सिंग छात्राएं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से को दुखड़ा सुनाने पहुंची, लेकिन विज ने उन्हें समझाते हुए इस मामले में अपने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
बर्बर पुलिस की करतूत, नर्सिंग छात्राओं को बाल पकड़ कर खदेड़ा
3 of 10
इससे गुस्साई छात्राएं पुलिस की पाबंदी के बावजूद विज के आवास तक पहुंच गई और वहां जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसे देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलवाई गई और हंगाम करने वाली छात्राओं को जबरन वैन में भरकर विज की कॉलोनी से बाहर ले जाकर छोड़ दिया गया।
बर्बर पुलिस की करतूत, नर्सिंग छात्राओं को बाल पकड़ कर खदेड़ा
4 of 10
इस दौरान कई छात्राओं को डंडे के बल पर खदेड़ा गया तो कई पुरुषकर्मी छात्राओं के बाल पकड़ कर ले जाते देखे गए। हंगामे के चलते चार छात्राएं वैन में बेहोश भी हो गई, जिन्हे पानी पिलाकर होश में लाया गया।
विज्ञापन
बर्बर पुलिस की करतूत, नर्सिंग छात्राओं को बाल पकड़ कर खदेड़ा
5 of 10
अपनी साथी नर्सिंग स्टूडेंट्स की हालत देखकर मंत्री की कॉलोनी के बाहर खड़ी अन्य छात्राएं भी भड़क गई और उन्होंने कॉलोनी के बाहर नेशनल हाइवे जाम कर दिया। छात्राएं आधा घंटे तक हाइवे पर डटी रहीं। इससे रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
बर्बर पुलिस की करतूत, नर्सिंग छात्राओं को बाल पकड़ कर खदेड़ा
6 of 10
आधा घंटे तक सड़क पर डटे रहने के बावजूद अंबाला पुलिस छात्राओं को समझाती रही। मौके पर पड़ाव थाना, बलदेव नगर थाना, कोतवाली व कैंट थाने के पुलिस प्रभारी समेत एसीपी जगदीप सिंह दून, एसीपी पंखुड़ी भी पहुंच गए। सभी ने छात्राओं को वहां से हटने के लिए कहा।
विज्ञापन
बर्बर पुलिस की करतूत, नर्सिंग छात्राओं को बाल पकड़ कर खदेड़ा
7 of 10
नहीं मानने पर पुलिस ने बल पूर्वक डंडों से छात्राओं को खदेड़ना शुरू कर दिया। छात्राओं पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने उनके साथ आए कुछ परिजनों को हिरासत में भी लिया, जिन्हे बाद में पड़ाव थाने में ले जाकर छोड़ दिया गया।
बर्बर पुलिस की करतूत, नर्सिंग छात्राओं को बाल पकड़ कर खदेड़ा
8 of 10
हाइवे से पुलिस द्वारा छात्राओं को हटाने के बाद वे मंत्री आवास से पहले बने सिक्योरिटी गेट पर एकत्रित हो गईं, जहां पर पुलिस ने नाका लगा रखा था। यहां छात्राओं ने किसी तरह से गेटा खोला और सीधे मंत्री आवास की ओर दौड़ पड़ीं।
बर्बर पुलिस की करतूत, नर्सिंग छात्राओं को बाल पकड़ कर खदेड़ा
9 of 10
यह देख पुलिस के भी होश उड़ गए और किसी तरह से इन छात्राओं रोकने का प्रयास किया। मंत्री आवास के पास पुलिस ने छात्राओं को पकड़ा और एंबुलेंस में बिठाना शुरू कर दिया।
बर्बर पुलिस की करतूत, नर्सिंग छात्राओं को बाल पकड़ कर खदेड़ा
10 of 10
दरअसल पिछले दिनों राज्य सरकार ने एएनएम और जीएनएम की परीक्षाएं रद कर दी थी। सरकार ने कहा कि परीक्षाएं करवाने वाले 100 से अधिक नर्सिंग शिक्षण संस्थान मानकों पर खरे नहीं उतरते। एएनएम और जीएनएम की परीक्षाएं पिछले साल हुई थी, जिसमें आठ हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।