दो कारों की आमने-सामने की इतनी खतरनाक भिड़ंत हुई कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। देखिए दिल दहला देने वाली तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
OMG! इतनी जबरदस्त टक्कर... रूह कांप जाए देखकर
2 of 5
हादसा मोहाली के फेज 9 में देर रात मेजेस्टिक होटल के पास हुआ। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों कारों के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। वहीं, एक कार के सेफ्टी बैलून तक खुल गए।
विज्ञापन
OMG! इतनी जबरदस्त टक्कर... रूह कांप जाए देखकर
3 of 5
एक कार में शहीद ऊधम सिंह कॉलेज तंगोरी के एचओडी सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी सवार थीं। जिन्हें गंभीर हालत में फोर्टिस में भर्ती करवाया गया। जबकि दूसरी कार में सवार प्रितपाल सिंह को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।
OMG! इतनी जबरदस्त टक्कर... रूह कांप जाए देखकर
4 of 5
थाना फेज-8 के एचएचओ अमरबीर सिंह ने बताया कि गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इंडिगो कार फेज-7 से स्टेडियम की तरफ जा रही थी, जिसे फेज-4 निवासी प्रितपाल सिंह चला रहा था। स्टेडियम की साइड से निसान सनी कार में एयूएस ग्रुप के एचओडी सुखविंदर और उनकी पत्नी आ रहे थे।
दोनों कारें तेज गति होने के कारण सीधी टकरा गईं। मौके पर आसपास की दुकानों और वहां से गुजर रहे लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने दोनों कारों में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।