पंजाब के माहिलपुर (होशियारपुर) के करीबी गांव मुग्गोवाल में एक युवक-युवती को घर से भाग कर शादी करने की कीमत युवती के पिता और भाइयों के हाथों जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपियों ने बचाव के लिए आए युवक के पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: रोंगटे खड़े कर देंगी दर्दनाक तस्वीरें
2 of 5
गांव मुग्गोवाल के रहने वाले संदीप कुमार (24) उर्फ सोनू ने पड़ोस में रहने वाली खुशबू (20) पुत्री सोढी राम के साथ करीब ढाई-तीन महीने पहले घर से भाग कर शादी कर ली थी। शादी के बाद पहले तो वह गांव से बाहर ही रहे लेकिन एक जनवरी को दोनों घर लौट आए। पुलिस को दिए बयान में संदीप की मां ऊधम कौर ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे खुशबू घर में सफाई कर रही थी और वह बाहर कूड़ा फेंकने गई थी इतने में...
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: रोंगटे खड़े कर देंगी दर्दनाक तस्वीरें
3 of 5
इसी बीच खुशबू के पिता सोढी, उसका भाई बब्बू अपने साथ करीब 9-10 लोगों को लेकर उनके घर में आ घुसे। आते ही इन लोगों ने खुशबू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद इन लोगों ने कमरे में बैठे संदीप पर ताबड़तोड़ वार किया। उसके पति प्रकाश जमीन पर गिरे अपने बेटे सोनू उर्फ संदीप के ऊपर लेट गया। इस पर आरोपियों ने उसे भी काट डाला।
ऑनर किलिंग: रोंगटे खड़े कर देंगी दर्दनाक तस्वीरें
4 of 5
तीनों को गंभीर घायल हालत में सिविल अस्पताल माहिलपुर ले जाया गया। अस्पताल जाते समय संदीप ने दम तोड़ दिया। प्रकाश और खुशबू को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया। होशियारपुर में उपचार के दौरान खुशबू ने भी दम तोड़ दिया जबकि प्रकाश राम जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था।
सूचना मिलते ही डीएसपी हरदीप सिंह और माहिलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऊधम कौर के बयानों पर खुशबू के पिता सोढी राम, भाई बबलू, चचेरे भाई साबी, अविनाश, बाबा समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।