फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर हनीप्रीत कैसे और क्यों गई, खुल गया राज

Sun, 15 Oct 2017 09:23 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
25 अगस्त को दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम के साथ हनीप्रीत भी रोहतक गई थी, जिस पर खूब बवाल हुआ। आखिर वह कैसे और क्यों गई, ये राज अब खुला है।
विज्ञापन

2 of 7
Ram Rahim
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हनीप्रीत से पिछले नौ दिनों के रिमांड के दौरान एक मोबाइल फोन और कुछ जरूरी कागजात बरामद हुए हैं। कागजात में पुलिस के हाथ गुरमीत राम रहीम की फेक मेडिकल रिपोर्ट लगी है। जिसके आधार पर 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हनीप्रीत हेलीकाप्टर में बैठकर पंचकूला से रोहतक तक गई थी। साथ जाने का कारण बताया गया था कि राम रहीम मेडिकली अनफिट है और उसे अटेंडेंट की जरूरत है, इसी का फर्जी मेडिकल लगाया गया।
विज्ञापन

3 of 7
Ram rahim
गुरमीत राम रहीम का फर्जी मेडिकल बनाने वाले दो डॉक्टरों का नाम सामने आया है। ये दोनों डॉक्टर दिल्ली के एक निजी अस्पताल के हैं। इस मेडिकल प्लानिंग में डेरा के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। कुल चार डॉक्टरों की टीम ने ये फर्जी मेडिकल डॉक्यूमेंट तैयार किया था। सूत्रों के मुताबिक, डेरा में 17 अगस्त को पंचकूला में हुए हिंसा की प्लानिंग की गई थी। इस बात की पुष्टि पंचकूला पुलिस भी कर चुकी है। इसके बैठक के बाद 18 अगस्त को डेरा प्रमुख का फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार किया गया था।

4 of 7
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
सूत्रों के अनुसार, पंचकूला में आगजनी और हिंसा के संबंध में एसआईटी की जांच में जो सामने आया है, उसमें पंचकूला हिंसा से जुड़े कई राज लैपटॉप में दफन हैं। लैपटॉप 25 अगस्त के उपद्रव की योजना, नक्शे, मेंबरों की ड्यूटियां व इसके अलाव कई अहम जानकारियां सेव हैं। अगर ये मोबाइल फोन और लैपटॉप मिल जाते हैं तो पुलिस को बड़ी लीड मिल सकती है। लेकिन एक सवाल है कि क्या ये वही लैपटॉप है, जिसमें हिंसा से जुड़े सबूत हैं या फिर पुलिस को हनीप्रीत और विपासना गुमराह कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल
रिमांड के दौरान हनीप्रीत ने गुरसर मोड़िया के एक घर से पुलिस को बैग बरामद कराया। इस बैग में दर्जनों प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां थी, जो हनीप्रीत के नाम है। इसके अलावा बड़ी संख्या में डेबिट और क्रेडिट कार्ड, हनीप्रीत की डिग्रियां व अन्य दस्तावेज मिले हैं। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक इस प्रॉपर्टी का अभी सही आकलन तो नहीं लग पाया, लेकिन इतना तय है कि रजिस्ट्रियों के हिसाब से जमीन करोड़ों रुपये की है।
विज्ञापन

6 of 7
ram rahim
पूरे मामले की अब तक की जांच में ये भी सामने आया कि पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश सिरसा के डेरे में एक सप्ताह पहले रच ली गई थी। डेरा प्रमुख के दो करीबियों ने पूछताछ में इसका खुलासा किया। 25 अगस्त की हिंसा से ठीक एक हफ्ते पहले डेरे में हुई इस बैठक में तय हुआ था कि यदि डेरा प्रमुख को दोषी करार दिया गया तो किस तरह दंगा फैलाना है। इसी साजिश के तहत ही दोषी ठहराए जाने के 10 मिनट बाद ही पंचकूला में उपद्रवियों ने आतंक मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ram rahim
साजिश के तहत 22 अगस्त से ही पंचकूला में डेरा समर्थक योजना के तहत झुंड बनाकर पहुंचने लगे थे। असल में प्लानिंग यह थी कि पुलिस दंगा काबू करने में लग जाएगी और राम रहीम के सुरक्षा गार्ड उसे फरार करा लेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। दंगे भड़कते ही पुलिस ने राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक ले जाने की तैयारी कर ली और इस बात ने हनीप्रीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें