हनीप्रीत की तलाश जारी है, वह डेरे के कई अहम राज जानती है जो अगर बाहर आ गए तो राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसलिए अब एक नई बात सामने आई है, देखिए
विज्ञापन
2 of 8
हनीप्रीत
हरियाणा पुलिस डेरामुखी की ‘राजदार’ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश सरगर्मी से कर रही है। पुलिस को अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। खुफिया एजेंसियों ने आशंका जाहिर की है कि हनीप्रीत की जान को खतरा भी हो सकता है। क्योंकि वह डेरे के कई अहम राज जानती है। इस इनपुट से हरियाणा पुलिस अवगत है।
विज्ञापन
3 of 8
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
इस इनपुट के बाद हरियाणा पुलिस भी पूरी तरह से चौकस हो गई है। पुलिस जल्द से जल्द हनीप्रीत को अपनी हिरासत में लेना चाहती है। हालांकि, इसके लिए हरियाणा पुलिस की टीमें नेपाल बार्डर तक खाक छान आई हैं। सभी हवाई अड्डों पर हनीप्रीत को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है।
4 of 8
हनीप्रीत इंसा
पहले भी राजदार इस दुनिया में नहीं रहे
हनीप्रीत डेरामुखी गुरमीत सिंह की मुंहबोली बेटी है और वर्ष 2011 से डेरामुखी के काफी करीब है। वह डेरामुखी की हर गतिविधि की राजदार है। यदि हनीप्रीत पकड़ी जाती है तो डेरे से जुड़े कई और सनसनीखेज राज भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
इसलिए आशंका है कि हन्नीप्रीत की हत्या भी की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि डेरे के कुछ राजदार पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं या उनकी हत्या हो चुकी है। इनमें डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह और फकीरचंद शामिल है।
विज्ञापन
6 of 8
राम रहीम हनीप्रीत
- फोटो : social media
इन दोनों को डेरामुखी से संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी कुछ बात मालूम चल गई थी, इसलिए वे डेरे से अलग रहने लगे थे। रणजीत सिंह की तो गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जबकि फकीरचंद का तो आजतक सुराग ही नहीं लगा। वहीं,पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने भी डेरे के कुछ राज उजागर किए थे, तो उनकी भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
7 of 8
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : SELF
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में जोरों पर तलाश
हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू के अनुसार हनीप्रीत की जान को खतरा हो सकता है, इस सूचना को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट है। पुलिस चाहती है कि जल्द से जल्द हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में हो, जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा।
जिसके बाद कई अहम जानकारियाें का खुलासा हो पाएगा। दूसरी ओर, पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि पंजाब में हनीप्रीत की तलाश की जा रही है। हनीप्रीत की हिरासत से काफी जानकारियां मिल सकती हैं। इसके अलावा राजस्थान में भी हनीप्रीत की तलाश जोरों पर है।