गिरफ्तारी से पहले राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत अचानक मीडिया के सामने आ गईं और कई चौंकाने वाली बातें बताईं। देखिए...
विज्ञापन
2 of 7
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
- फोटो : File Photo
पिछले 38 दिन से फरार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गई। हरियाणा पुलिस ने उसे जीरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया है। लेकिन गिरफ्तारी से पहले वह मीडिया के सामने आने से नहीं चूकीं।
विज्ञापन
3 of 7
हनीप्रीत
- फोटो : File Photo
हनीप्रीत इंसा का मीडिया को दिया इंटरव्यू अचानक चर्चा में आ गया है। हनीप्रीत ने कहा कि राम रहीम को वह पापा कहती है और दोनों के बीच ऐसा कोई संबंध नहीं है जैसा कि अब दिखाया जा रहा है।
4 of 7
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : File Photo
हनीप्रीत ने कहा कि जैसा की चैनलों में दिखाया गया उससे वह खुद बहुत डर गई। उसने दावा किया कि जैसा हनीप्रीत को दिखाया गया है वह वैसी नहीं है। साथ ही हनीप्रीत यह भी दावा किया कि इस पूरी घटना के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थीं।
विज्ञापन
5 of 7
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
हनीप्रीत से पूछा गया आप पुलिस के सामने पेश क्यों नहीं होती तो दिया ये जवाब
इस सवाल के जवाब में हनीप्रीत ने रोते हुए जवाब दिया। हनीप्रीत ने कहा कि आप मेरी कंडीशन समझने की कोशिश करो। मैं डिप्रेशन में चली गई थी। हनीप्रीत ने कहा कि मुझे कानून की प्रक्रिया का पता ही नहीं था।
विज्ञापन
6 of 7
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
हनीप्रीत ने कहा, पापा के जाने के बाद मैं तो बेसहारा हो गई। मुझे लोगों ने जैसा गाइड किया मैंने वैसे ही किया। अब मैं हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट जाऊंगी। पीछे नहीं हटी। लेकिन मेंटल स्थिति संभलने में थोड़ा टाइम लगता है।
बता दें कि अगस्त महीने में डेरा प्रमुख राम रहीम को दो साध्वियों के रेप के मामले में दोषी ठहराने के बाद कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद जब राम रहीम को जेल भेजा गया तब हनीप्रीत उनके साथ थी, लेकिन सजा सुनाए जाने के बाद जिस प्रकार से समर्थकों ने पंचकुला में उत्पात मचाया और पूरा शहर जला दिया। पत्थरबाजी और आगजनी के लिए साजिश के आरोप हनीप्रीत पर भी लगे हैं। इसके बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रही थीं।