फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ ने 84 दंगा पीड़ितों को दिया इंसाफ का भरोसा, 2-2 लाख आर्थिक मदद का भी ऐलान

Mon, 27 Jun 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पंजाब दौरा - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने 1984 के दंगों पर खुलकर बात की और कई बड़े खुलासे किए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पंजाब दौरा - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ सिंह यहां बाबा बंदा सिंह बहादुर के 300वें शहीदी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। समारोह की अगुवाई मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने की। इस मौके पर गृहमंत्री ने बाबा बंदा सिंह बहादुर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भले ही हमारे जवानों की जान चली गई लेकिन दो आतंकियों को ढेर करना बड़ी कामयाबी है। मैं उनके हौसले की सराहना करता हूं।
विज्ञापन

3 of 7
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पंजाब दौरा - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा, 'जब भी मैं इतिहास के पन्नों को पलट कर देखता हूं तो मुझे खालसा ही एक ऐसा पंथ देखने को मिलता है, जिसने भारतीय सभ्यता और संस्कृति की सुरक्षा के लिए एक कवच के तौर पर काम किया।' उन्होंने कहा कि पंजाब आते ही मुझे 84 के दंगों की याद आ जाती है। पीड़ा होती है कि किस तरह उस समय की सरकार ने लोगों पर कहर बरपाया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राजना​थ सिंह ने बताया कि हमने 84 के दंगा पीड़ितों के लिए एसआईटी का गठन किया है जो 286 केसों में 22 केसों की जांच करेगी। अगर कोई इसकी जांच से भी संतुष्ट नहीं होगा तो जांच दोबारा होगी। मैं पीड़ितों को पूरा विश्वास दिलवाता हूं कि इंसाफ होगा। बहुत जल्द केंद्र सरकार 84 के दंगा पीड़ितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने जा रही है। इससे पहले भी सरकार ने दो-दो लाख की आर्थिक मदद दे चुकी है।
विज्ञापन

5 of 7
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पंजाब दौरा - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ सिंह ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बैरागी की शहादत को 300 साल से अधिक का समय हो चुका है। हालांकि मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इतिहासकारों ने उनकी वीरगाथा, धर्म के लिए लड़ी लड़ाई और मजलूमों को बनता हक दिलवाने को उजागर नहीं किया। उनकी शहादत को रहती दुनिया तक याद रखा जाए, इसलिए हमें कई ऐसे सराहनीय प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा कुर्बानियां सिखों ने दी है। बाबा बंदा सिंह ने मुगल सल्तनत का खात्मा करके चप्पड़चिड़ी के मैदान से पहला सिख राज कायम किया। किसानों को उनकी जमीनों का हक दिलवाया और उन्होंने अपना राज कायम करके दिल्ली से गुरु नानक देव जी के नाम से पहला सिक्का जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पंजाब दौरा - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मौजूदा समय में सिख कौम को बदनाम करने की साजिशें की जा रही हैं। उन्होनें बताया कि सरकार बहुत जल्द पंजाब सरकार धार्मिक तीर्थ यात्रा के बाद एक नया पड़ाव शुरू करने जा रही है। इसमें हर गांव में जाकर नौजवानों को करोड़ों रुपयों से बनाए गए विरासत-ए-खालसा के दर्शन करवाकर सिखी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें