सोशल मीडिया पर ट्रैफिक होमगॉर्ड का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें उसकी ऐसी हरकत पकड़ी गई है, जिसने पुलिस को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया ट्रैफिक होमगॉर्ड
मामला हरियाणा के कैथल का है, जहां शहर के व्यस्ततम अग्रसेन चौक पर एक ट्रैफिक होमगॉर्ड जवान द्वारा 100 रुपए रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया ट्रैफिक होमगॉर्ड
सोशल मीडिया साइट्स व वाट्सएप पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अग्रसेन चौक पर तैनात एक होमगार्ड एक बाइक चालक से कुछ बात कर रहा है।
4 of 7
रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया ट्रैफिक होमगॉर्ड
ट्रैफिक होमगॉर्ड के हाथ में बाइक चालक के कागज भी हैं। लेकिन इस बीच बाइक चालक अपनी जेब से पर्स निकालता है और 100 रुपए निकालकर होमगार्ड के हाथ में रख देता है।
विज्ञापन
5 of 7
रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया ट्रैफिक होमगॉर्ड
रिश्वत के पैसे कोई देखे न इसके लिए जनाब फट से 100 रुपये जेब की बजाए कमीज के अंदर डाल लेते हैं। लेकिन वो इस बात से बिल्कुल अंजान रह गया कि उसकी ये हरकत पास खड़ा एक शख्स हमने कैमरे में कैद कर रहा था।
विज्ञापन
6 of 7
रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया ट्रैफिक होमगॉर्ड
वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी सुमेर प्रताप ने इसकी जांच ट्रैफिक एसएचओ को सौंप दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
वायरल वीडियो कैथल के एसपी सुमेर प्रताप तक पहुंचा तो उन्होंने खुद संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच ट्रैफिक एसएचओ दीपक कुमार को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सत्यता जानकार कार्रवाई की जाएगी। अगर सही में यह होमगॉर्ड रिश्वत ले रहा है तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।