फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: सिद्धू के घर में सेलिब्रेट की गई 'जीत' की होली

Tue, 14 Mar 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
रंगों का त्योहार इस बार नवजोत सिंह सिद्धू के लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आया। पत्नी नवजोत ने घर में धूमधाम से पंजाब चुनाव में 'जीत' की होली मनाई।

 
विज्ञापन

2 of 7
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू का घर होली के रंग में रंगा दिखा। पत्नी नवजो​त कौर सिद्धू ने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर रंग बरसाया और होली खेली। भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी के उम्मीदवार राजेश हनी को 42 हजार 661 वोटों से हराया है। वहीं अब उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है, जिसका फैसला राहुल गांधी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
वहीं शनिवार को चुनाव रिजल्ट घोषित होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस करके खुशी जताई और लोगों का धन्यवाद किया। अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस करके सिद्धू ने कहा कि मैंने कैप्टन साहब को, राहुल और प्रिंयका गांधी को एक बात कही थी कि अभी तो शुरुआत है। पंजाब में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और यह बात सच साबित हुई है। पंजाब में कांग्रेस का पुनर्जन्म हुआ। लोगों ने दुष्टों का अहंकार तोड़ा है। कांग्रेस की साख की लड़ाई थी। पगड़ी की लड़ाई थी।

4 of 7
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
सिद्धू ने कहा कि लोगों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमें यह लड़ाई जीतने में सहयोग किया। खरीदे हुए पप्पू हार गए हैं। अब मैं नींव का पत्थर बनूंगा। लोगों से वायदा करता हूं। बिन मांगे मोती मिलते हैं, मांगने से भीख नहीं मिलती। अगर मैं सारे पंजाब में कैंपेन कर सका तो इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को और पत्नी को ही जाता है। बादल और अकाली दल इसलिए गिरे, क्यों​कि वे सिर्फ अपना झंडा लहरा रहे थे। सिद्धू अपनी कमाई को भी पंजाब की मानता है।
विज्ञापन

5 of 7
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब के सिर से काले बादल छंट गए हैं और नए युग की शुरूआत हो गई है। सिद्धू ने मतगणना में कांग्रेस की बढ़त को पार्टी की राज्‍य प्रभारी आशा कुमारी ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप की जीत बताया। सिद्धू ने कहा है कि पंजाब की जनता ने सत्‍य का साथ दिया है।  पंजाब में अब अन्‍याय और भ्रष्‍टाचार का अंत होगा। पंजाब में अहंकार और अत्‍याचार का खात्‍मा हुआ है। सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन

6 of 7
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
सिद्धू ने कहा कि मेरा धंधा राजनीति नही है। बादल परिवार ने राजनीति को धंधा बना लिया था। अहंकार का बादल पंजाब से छंट चुका है। पंजाब के अच्छे तो दिन आ गए हैं। पंजाब में कांग्रेस सत्ता में जिन वादों के साथ आई है उसका रिजल्ट छह महीने में पंजाब को मिल जाएगा। पार्टी छह महीने बाद पंजाब से पूछेगी कि वो किस दिशा में जा रही है। फूल खिलाकर बहार देंगे, पंजाब को ऐसी सरकार देंगे। यह कहते हुए सिद्धू ने आप पर निशाना साधा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
सिद्धू ने कहा कि सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन साकार करने के लिए नीयत व नीति होनी चाहिए जो अरविंद केजरीवाल में नही है। पंजाब की जनता बदलाव चाहती थी। पंजाब बादल एंड कंपनी से खफा थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पंजाब का हरेक कांग्रेसी वर्कर मुट्ठी बांधकर चुनाव लड़ा और आज उसी हाथों ने कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचा दिया जिन हाथों ने पिछले दो चुनावों में हराया था। यह बदलाव है। जनता जागरूक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें