फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, होली मिलन उत्सव में थिरके महिलाओं के कदम

Mon, 02 Mar 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला के रूपांतरण क्लब की महिलाओं ने पंचकूला के पल्लवी होटल में रविवार को आयोजित होली मिलन उत्सव में डांस, गीतों और कविताओं से समां बांधा। फूलों की होली खेलने के साथ ही सदस्याओं ने जमकर मस्ती भी की।
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए, होली मिलन उत्सव में थिरके महिलाओं के कदम

2 of 7
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्लब सदस्याओं के बच्चे और घर की बुजुर्ग महिलाएं भी पहुंची। पंचकूला की मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

देखिए, होली मिलन उत्सव में थिरके महिलाओं के कदम

3 of 7
सबसे पहले एक-दूसरे को टीका लगाकर होली की बधाई दी गई। रूपांतरण की महिला सदस्य रचना ने होली पर आधारित कविता ‘शहर के छोरे, पिंड के ताऊ से आज जरा ठन गई से’ गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

देखिए, होली मिलन उत्सव में थिरके महिलाओं के कदम

4 of 7
हरप्रीत सूरी ने ‘अरे जा रे नटखट, न छू ले मेरा घूंघट’ पर डांस कर खूब तारीफ बटोरी। इस डांस के दौरान हरप्रीत ने 251 बार लगातार राउंड किया।

विज्ञापन

देखिए, होली मिलन उत्सव में थिरके महिलाओं के कदम

5 of 7
उसके बाद कार्यक्रम की एंकर उमा महाजन ने मुख्य अतिथि पंचकूला की मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया के लिए पंक्ति गाई। ऐ कलम जरा रूक रूक के चल, क्या गजब का मुकाम आया है, थोड़ी देर ठहर जा, उसे दर्द न हो तेरी नोक के नीचे उपेंद्र जी का नाम आया है।

विज्ञापन

देखिए, होली मिलन उत्सव में थिरके महिलाओं के कदम

6 of 7
मेयर ने कहा कि अमर उजाला महिलाओं को ऐसा मंच देकर उनके कांफिडेंस लेवल को बढ़ा रहा है।  वहीं कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची कौशल्या ने बताया कि अमर उजाला रूपांतरण ने मेरी जिंदगी बदल दी है। जब से मैंने रूपांतरण ज्वाइन किया है। तब से आत्मविश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, होली मिलन उत्सव में थिरके महिलाओं के कदम

7 of 7
होली उत्सव में ऑन द स्पॉट डांस प्रतियोगिता के दो राउंड में दस महिलाओं ने हिस्सा लिया। पहले राउंड में मनप्रीत कौर पहले, रेनू दूसरे व बलदेव कौर तीसरे स्थान पर रही। दूसरे राउंड में रिटा ने पहला व पूजा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें