फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है

Sun, 02 Aug 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
अगर आप नशा करते हैं और वो भी निडल (सुई) के जरिए तो सावधान हो जाएं। आपको एचआईवी एड्स हो सकता है। यहां जानिए कैसे?
विज्ञापन

रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है

2 of 10
रिसर्च में कहा गया है कि आजलकल युवाओं ने सूई से नशा करने का ट्रेंड बन गया है, लेकिन उनके इस ट्रेंड ने एचआईवी का रिस्क फैक्टर भी बढ़ा दिया है। दरअसल, एक ही निडल को कई लोग यूज करते हैं। उसके बाद वे बिना किसी सेफ्टी के मल्टीपल पाटर्नर के साथ सेक्स करते हैं। इससे एक साथ कई लोगों को एड्स होने का खतरा होता है।
विज्ञापन

रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है

3 of 10
चंडीगढ़ में पिछले दिनों 92 ड्रग्स यूजर्स पर की गई एक स्टडी में सामने आया है कि 48.9 प्रतिशत ड्रग्स यूजर्स नशे के लिए इस्तेमाल निडल को आपस में शेयर करते हैं। 58 प्रतिशत ऐसे ड्रग्स यूजर्स हैं, जो सेक्स के दौरान कोई भी सेफ्टी नहीं लेते। यह स्टडी पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन ने एड्स कंट्रोल सोसाइटी व एक एनजीओ सेहत के साथ मिलकर की थी।

रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है

4 of 10
कम्युनिटी मेडिसिन की ओर से बताया गया कि स्टडी का मकसद यह जानना था कि ड्रग्स यूजर्स निडल शेयर कर रहे हैं यानहीं और वे सेक्स के दौरान किसी सेफ्टी का यूज करते हैं या नहीं।
विज्ञापन

रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है

5 of 10
स्टडी के दौरान देखने को मिला कि साल 2008 में आई एक रिपोर्ट बताती है कि चंडीगढ़ में सिर्फ 43 प्रतिशत ड्रग्स यूजर्स निडल शेयर करते हैं, जबकि नई स्टडी में संख्या बढ़ गई है। नई स्टडी के मुताबिक 48.9 ड्रग्स यूजर्स निडल को शेयर कर रहे हैं। 58 प्रतिशत ऐसे यूजर्स हैं, जो निडल को नष्ट करने से पहले दो से तीन बार उसका इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है

6 of 10
शोधकर्ताओं ने स्टडी का सार बताते हुए कहा कि चंडीगढ़ के ड्रग्स यूजर्स द्वारा निडल की प्रैक्टिस पूरी तरह खतरनाक है, साथ ही सेक्सुअल प्रैक्टिस भी असुरक्षित है। इससे एचआईवी फैलने के पूरे चांस हैं।
विज्ञापन

रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है

7 of 10
शोधकर्ताओं ने बताया है कि एचआईवी प्रीवेंशन प्रोग्राम के दौरान लोगों को सुरक्षित सेक्सुअल बिहैवियर और सेफ इंजेक्शन प्रैक्टिस के बारे में भी जागरूक किया जाना चाहिए।

रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है

8 of 10
रिसर्च में ड्रग्स लेने के कारणों का भी खुलासा हुआ। लोग सुकून के लिए, मन बहलाने के लिए, फैमिली मेंबर की डेथ के बाद, फैमिली विवाद, दोस्त के कहने पर, पेन से आराम के लिए नशे की राह पर चले जाते हैं।

रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है

9 of 10
रिसर्च में सामने आया कि 10 से 14 साल के 5.4 प्रतिशत बच्चे नशा करते हैं। 15 से 19 साल के 26.1 प्रतिशत युवा नशा करते हैं। 20 से 24 साल के 43.5 प्रतिशत युवा नशा करते हैं। 24 से 29 साल के 14.1 प्रतिशत युवा नशा करते हैं। 30 या इससे ज्यादा उम्र के 10.9 प्रतिशत युवा नशा करते हैं।
विज्ञापन

रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है

10 of 10
रिसर्च के मुताबिक, 3.3 प्रतिशत हफ्ते में एक बार ड्रग लेते हैं। 6.5 प्रतिशत हफ्ते में दो से तीन बार ड्रग लेते हैं। 31.5 प्रतिशत दिन में एक बार, 43.5 प्रतिशत दिन में दो से तीन बार और 15.2 दिन में चार बार ड्रग लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें