फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उड़ता पंजाब' के विरोध में उतरे हिंदू संगठन, प्रदर्शन, शिवसैनिक गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 5
लुधियाना में उड़ता पंजाब मूवी के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'उड़ता पंजाब' के रिलीज होते ही हिंदू संगठन भड़क गए और सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया। कई शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लुधियाना में उड़ता पंजाब मूवी के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना में जीएमडी मॉल में प्रदर्शन के बाद सिनेमाघर में घुसने की कोशिश कर रहे शिव सेना पंजाब के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की मामूली झड़प हो गई। श्री हिंदू तख्त, श्री हिंदू शक्ति मोर्चा, शिवसेना बाल ठाकरे, शिव सेना पंजाब की ओर से फिल्म निर्माता और कलाकारों के खिलाफ पंजाब के युवा की छवि गलत तरीके से पेश करने और पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
लुधियाना में उड़ता पंजाब मूवी के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन ने सभी मॉल के बाहर फोर्स तैनात कर दी। सुबह नौ बजे से ही पुलिस प्रशासन ने मॉल के अंदर और बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी। शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की अध्यक्षता में जीएमडी मॉल के पास रोष प्रदर्शन किया गया। राजीव टंडन ने कहा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए पंजाब की जनता को बदनाम कर रहे हैं जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

4 of 5
लुधियाना में उड़ता पंजाब मूवी के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शिवसेना पंजाब के उप प्रमुख राकेश अरोड़ा, जिला प्रभारी राकेश कपूर और यूथ चेयरमैन भानू प्रताप ने कहा कि फिल्म बनाने वाले ने पंजाब के नौजवान ही क्यों टारगेट किए। पुणे, यूपी या दिल्ली को क्यों नहीं लिया। शिव सैनिकों ने फिल्म रोकने के लिए सिनेमा घर के अंदर घुसने की कोशिश की तो एसीपी रमनीश चौधरी सहित पुलिस फोर्स ने उनकी घेराबंदी कर उन्हें अंदर दाखिल नहीं होने दिया। हलकी झड़प के बाद पुलिस सभी को गिरफ्तार कर सलेम टाबरी थाने ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लुधियाना में उड़ता पंजाब मूवी के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
श्री हिंदू तख्त पंजाब के प्रमुख प्रचारक वरुण मेहता ने कहा कि फिल्म में 70 प्रतिशत पंजाबियों को नशेड़ी बताया गया है, जो गलत है। नेता घटिया राजनीति करते हुए फिल्म इंडस्ट्री को मोहरा बनाकर पंजाब की छवि धूमिल कर रहे हैं। भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कलाकारों पर केस दर्ज किया जाए और पंजाब के खिलाफ की जा रही साजिशों को गंभीरता से लिया जाए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद नेताओं ने एडीसीपी-1 जोगिंदर सिंह को पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें