पंजाब की गुरु की नगरी आज बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के आने से चमक उठी वहीं, सरकार ने पर्यटकों को बड़ी खुशखबरी दी। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
सितारों से चमकी गुरु की नगरी
- फोटो : अमर उजाला
यहां बात हो रही है अमृतसर के ऐतिहासिक किला गोबिंदगढ़ की, जिसे रेनोवेशन के बाद एकबार फिर से पंजाब के लोगों को सौंप दिया गया। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने इसका उद्घाटन किया। गौरतलब है कि इस किले का इतिहास 256 वर्ष पुराना है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने इस किले के पहले फेज का रेनोवेशन के बाद उद्घाटन किया।
इस मौके पर सुखबीर बादल ने कहा कि गुरु की नगरी अमृतसर को टूरिज्म के हब के रूप में डवलप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसको ऐसे विकसित किया जा रहा है जिससे यहां आने वाले टूरिस्ट तीन चार दिन यहां ठहरें। सुखबीर बादल ने कहा कि श्री दरबार साहिब के बाहर गोल्डन टेंपल प्लाजा पूरी हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 7
सितारों से चमकी गुरु की नगरी
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही बेसमेंट में तीन थिएटर बना लिए गए हैं। इसमें गुरु ग्रंथ साहिब, श्री दरबार साहिब और सिख इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेसमेंट को 18 दिसंबर को आम लोगों को सौंपा जाएगा। इस किले को इतिहास में भंगियन दा किले के रूप में पहचाना जाता है। इसका नाम 19वीं शताब्दी में बदला गया। इसका लुक महाराजा रंजीत सिंह ने फ्रेंच आर्किटेक्ट और मिलिट्री की मदद से एकदम बदल दिया। ऐसा कहा जाता है कि प्रसिद्ध जमजमा तोप और कोहिनूर हीरा भी इसमें रखा गया। इसका मुख्य गेट नलवा गेट कहा जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
सितारों से चमकी गुरु की नगरी
- फोटो : अमर उजाला
रेनोवेशन में लगे सौ करोड़
इस ऐतिहासिक किले के रेनोवेशन में सौ करोड़ रुपये लगेंगे। इसका प्रथम चरण 45 करोड़ की लागत से पूरा किया गया जबकि अंतिम फेज 2021 में पूरा होगा। इस किले में अब म्यूजियम, एनीमेशन शो, अमृतसरी जायका स्ट्रीट, आर्ट बाजार, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया और अन्य कई आकर्षण शामिल रहे।
इस मौके पर मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और अनिल जोशी के साथ राज्य सभा एमपी स्वेट मलिक, जनरल (रिटायर्ड) जेजे सिंह और प्रसिद्ध बॉलीवुड पर्सनालिटी मौजूद रहीं। उपमुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव राहुल तिवारी, सेकेट्री टूरिज्म हुसन लाल, डायरेक्टर टूरिज्म नवजोत पाल सिंह रंधावा और गुरप्रताप टिक्का शामिल रहे।