थके हारे युवा भर्ती रैली से वापस रवाना हुए तो उन्हें जहां भी जगह मिली वहीं बैठ गए। यहां तक कि युवा अपनी जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आए। रेलवे स्टेशन का नजारा देखने लायक था। युवा अपनी जान की परवाह किए बगैर ट्रेन की छतों पर सफर करने के लिए बैठ गए।
विज्ञापन
देखिए, एक ट्रेन, सैकड़ों युवा...और जानलेवा सफर
2 of 7
बरवाला चुंगी से लेकर रोडवेज और रेलवे रोड सहित अन्य मार्गों पर जाम जैसी स्थिति रही। मजबूरी में ट्रेन और बसों की छतों पर बैठकर सफर किया। गौरतलब है कि पुलिस लाइन में चल रही सेनी भर्ती रैली में दौड़ के लिए शनिवार को सिरसा के युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया।
विज्ञापन
देखिए, एक ट्रेन, सैकड़ों युवा...और जानलेवा सफर
3 of 7
सेना भर्ती के लिए आए युवा जब भर्ती प्रक्रिया से फ्री हुए तो शहर में काफी हलचल रही। शुक्र रहा कि कहीं अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन थके हारे युवा भर्ती रैली से अपने गांव के लिए रवाना हुए तो उन्हें जहां भी जगह मिली वहीं बैठ गए।
देखिए, एक ट्रेन, सैकड़ों युवा...और जानलेवा सफर
4 of 7
यहां तक कि युवा अपनी जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आए। शनिवार को रेलवे स्टेशन का नजारा देखने लायक था। युवा अपनी जान की परवाह किए बगैर ट्रेन की छतों पर सफर करने के लिए बैठ गए।
विज्ञापन
देखिए, एक ट्रेन, सैकड़ों युवा...और जानलेवा सफर
5 of 7
रैली में कुल 3515 युवाओं ने भाग लिया। इसमें से सिर्फ 225 युवा ही दौड़ के लेवल को पार कर सके। भर्ती निदेशक योगेश लहूमी ने बताया कि शनिवार को सोल्जर जीडी के लिए कुल 2412 युवाओं का चयन किया गया, जिसमें से 562 युवा डॉक्यूमेंटेशन में फेल हो गए और 1850 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन
देखिए, एक ट्रेन, सैकड़ों युवा...और जानलेवा सफर
6 of 7
इसी प्रकार स्टोरकीपर और क्लर्क के लिए कुल 1303 युवाओं ने भाग लिया जिसमें से 240 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंटेशन में रह गए। कुल 1063 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इसमें से 83 युवा दौड़ पास कर सके। रविवार को फतेहाबाद के युवा दौड़ लगाएंगे।
योगेश लहूमी ने बताया कि शनिवार तक मेडिकल के लिए कुल 589 अभ्यर्थियों के लिए चयन किया गया। इसमें 351 युवा मेडिकल में फिट पाए गए है। जो मेडिकल में फिट नहीं हो पाए हैं। वो अभ्यर्थी रिव्यू के लिए छोड़े गए हैं। उन्हें दूसरा मौका दिया सकता है।