फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

Sat, 07 Feb 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर/डेराबस्सी
1 of 21
महंगी गाड़ियों का शौक, रेस जीतने की जिद न सिर्फ खुद की जिंदगी पर भारी पड़ी, ब्लकि एक और जान चली गई। दिल दहला लेंगी तस्वीरें।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

2 of 21
हादसे में मरने वाला युवक मनकरीत जिला मोहाली के गांव सिंघपुरा भुड्डा के पूर्व सरपंच रणजीत सिंह के बेटे सुरिंदर सिंह का इकलौता बेटा था। उसे महंगी गाड़ियों का शौक था। मनकीरत की बड़ी बहन की शादी भी कुछ दिन बाद होने वाली है। यह शादी घन्नौर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन लाल के बेटे से होनी है।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

3 of 21
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पजेरो और आई-ट्वेंटी चंडीगढ़ की तरफ से जीरकपुर की ओर जा रही थीं। पजेरो को मनकीरत सिंह चला रहा था। फ्लाईओवर पर चढ़ते ही उसी दिशा में चल रही आई-20 से आगे निकलने की कोशिश में दोनों में होड़ लग गई।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

4 of 21
आई-20 को भी एक युवक ही चला रहा था। दोनों गाड़ियां 120 से 140 की स्पीड तक दौड़ रही थीं। ढाई किलोमीटर लंबे फ्लाइओवर पर दोनों गाड़ियां आधा रास्ता ही तय कर पाई थीं कि तभी आपस में टकरा कर संतुलन बिगड़ गया।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

5 of 21
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खंभा तोड़ने के बाद जैसे ही पजेरो ने पलटी खाई, चालक मनकीरत हवा में तीन फुट उछलकर फ्लाईओवर से 200 फुट नीचे सड़क पर गिरा। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की चपेट में आई बाइक चालक चंडीगढ़ के कैंबवाला निवासी भूपिंदर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

6 of 21
मनकीरत सिंह की उम्र को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। गांव से मिली जानकारी के मुताबिक पजेरो चालक चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल में 11वीं का छात्र है, लेकिन परिजन उम्र को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। जबकि युवक की नाबालिग होने पर भी सस्पेंस है।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

7 of 21
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर छोटी उम्र में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से हुए हादसे के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह हादसा तेज गति की सनक व एक दूसरे से आगे निकलने की बेवजह लगी दौड़ का नतीजा है।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

8 of 21
मौके पर मौजूद गौरव निवासी अंबाला ने बताया कि पजेरो डिवाइडर व खंभे से टकराने के बाद फिल्मी अंदाज में खंभा तोड़ती हुई हवा में लहराती हुई दूसरी सड़क पर जा रहे वाहनों के ऊपर गिरी। मोटरसाइकिल व उस पर सवार छात्र उसके नीचे दब गए।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

9 of 21
प्रत्याशी के मुताबिक अगर फ्लाईओवर के साइड में सेफ्टी दीवार न होती तो पजेरो गाड़ी भी नीचे गिरती व नीचे जा रहे अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लेती। हादसे के लिए जितनी गलती पजेरो चालक की है उसमें छोटी उम्र में मंहगे व लग्जरी वाहन देने के लिए परिजन भी जिम्मेदार है।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

10 of 21
तेज स्पीड के शिकार हुए नेपाली मूल के छात्र भुपिंद्र सिंह की मौत भी कई सवाल छोड़ गई है। दोनों छात्र स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर यातायात नियमों की पालना करते हुए हेलमेट पहने अपनी साइड जा रहे थे।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

11 of 21
पंजाब के जीरकपुर स्थित नेशनल हाइवे के फ्लाईओवर पर रेस जीतने के चक्कर में जिंदगी से हारे, खौफनाक तस्वीरें देखने से पहले करें दिल को मजबूत।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

12 of 21
पंजाब के जीरकपुर के पास नेशनल हाइवे के फ्लाईओवर पर पजेरो और आई-20 की रेस ने शुक्रवार को मौत का भयानक खेल खेला। चंडीगढ़ से जीरकपुर की ओर जा रही ये दोनों गाडियां संतुलन खोकर डिवाइडर पार कर दूसरी साइड के 3 वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

13 of 21
पजेरों ने कई पलटियां खाईं और इसका चालक उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है और वे पीजीआई में भर्ती है। अन्य घायलों को डेराबस्सी और जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

14 of 21
हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। पजेरो को गांव सिंघपुरा भुड्डा के पूर्व सरपंच रणजीत सिंह का पोता मनकीरत सिंह चला रहा था। वह चंडीगढ़ से ट्यूशन पढ़ कर गांव लौट रहा था। फ्लाईओवर पर चढ़ते ही उसी दिशा में चल रही आई-20 से आगे निकलने की कोशिश में दोनों में होड़ लग गई।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

15 of 21
दोनों गाड़ियां 120 से 140 की स्पीड तक दौड़ रही थीं। ढाई किलोमीटर लंबे फ्लाइओवर पर दोनों गाड़ियां आधा रास्ता ही तय कर पाई थीं कि तभी आपस में टकरा कर संतुलन बिगड़ गया।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

16 of 21
दोनों गाड़ियां आधा रास्ता तय करने के बाद आपस में टकरा गई। इससे संतुलन बिगड़ गया। पजेरो ने डिवाइडर पर लगा बिजली का खंभा तोड़ते हुए पलटी खाई ओर अंबाला की तरफ से आ रही कार को चपेट में ले लिया।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

17 of 21
आई-20 भी डिवायडर से जंप कर अंबाला वाली साइड में फ्लाइओवर की रेलिंग से टकरा कर रुकी। सामने से आ रहा एक ऑटो कार से टकराया और उसके पीछे आ रही मोटर साइकिल भी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खंभा तोड़ने के बाद जैसे ही पजेरो ने पलटी खाई, चालक मनकीरत हवा में उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

18 of 21
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की चपेट में आई बाइक के चालक चंडीगढ़ के कैंबवाला निवासी भूपिंदर सिंह की भी मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठे चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की पुलिस लाइन निवासी विजन थापा की हालत गंभीर है और उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

19 of 21
हादसे में ऑटो चालक जीरकपुर के लोहगढ़ निवासी अमित कुमार को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और वह जीएमसीएच-32 में भर्ती है। ऑटो सवार जीरकपुर की पूजा और मोहित को भी चोट आई है। पूजा और मोहित सुखमनी कालेज के छात्र बताए जा रहे हैं।

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

20 of 21
इनकी हालत भी गंभीर और इन्हें भी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आई-20 चालक के भी हाथ में गंभीर चोट थी।  इसके अलाव चपेट में आई पटियाला नंबर की एक अन्य कार (आई-20) में सवार महिला को भी फ्रेक्चर हुआ है।

विज्ञापन

महंगा शौक, खतरनाक जिद...और छिन गई जिंदगी

21 of 21
पुलिस के अनुसार हिमाचल के शिमला नंबर की आई-20 कार चालक मौके से लापता है। कार से मिली आरसी से गाड़ी मालिक का नाम सुखविंदर सिंह सामने आया है। घटना की सूचना पाकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे जीरकपुर के थाना इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ने वाहनों की हुई टक्कर में फंसे घायलों को निकालकर एंबुलैंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

Next
AU ऐप में पढ़ें