फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: डेढ़ घंटे में 29 एमएम बारिश... आज भी येलो अलर्ट, तस्वीरों में देखें चंडीगढ़ का हाल

Sat, 09 Aug 2025 11:50 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Chandigarh Weather: रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार शहर के लोगों के लिए मुश्किलों भरा रहा। क्योंकि शहर में शाम को झमाझम बरसात हुई जिससे सड़कें पानी से भर गईं। 
विज्ञापन
1 of 5
बारिश से चंडीगढ़ की सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर झमाझम बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इससे कई इलाकों में भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शाम पांच बजे शुरू हुई तेज बारिश ने करीब डेढ़ घंटे में 29 मिमी का आंकड़ा छू लिया। यह इस साल अगस्त के महीने में अब तक की सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

तेज बारिश के कारण शहर के प्रमुख चौकों, लाइट पॉइंट और सड़कों पर यातायात थम गया। ट्रिब्यून चौक, इंडस्ट्रियल एरिया, मनीमाजरा और फर्नीचर मार्केट चौक जैसे इलाकों में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। आईएसबीटी-43 व 17 पर भी यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि त्योहार के कारण यहां पहले से ही भीड़ थी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 और सेक्टर-43 बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए विभिन्न रूटों पर जाने वालीं बसों के इंतजार में अड्डों पर पहुंच गईं। इस कारण बस स्टैंड परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सेक्टर-17 से हरियाणा और दिल्ली की ओर जाने वालीं बसों के काउंटरों पर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। वहीं, सेक्टर-43 बस अड्डे से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू की ओर जाने वालीं बसों के लिए यात्रियों की भीड़ देखी गई। सुबह सात बजे चंडीगढ़-शाहतलाई मार्ग पर चलने वाली बसों भी यात्रियों को बैठने की सीट नहीं मिली।

महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। इस कारण दोपहर तक हरियाणा रोडवेज की बसों में भारी भीड़ देखी गई। सेक्टर-43 बस स्टैंड के रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना ज्यादा रही। परिवहन विभाग की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई गईं, लेकिन दोपहर तक वह भी नाकाफी साबित हुईं। यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहना पड़ा, जिससे नाराजगी भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारणों से बसों में भीड़ व सड़कों पर ट्रैफिक
शुक्रवार को बसों में भीड़ और सड़कों पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा होने का कारण वीकेंड और त्योहार का होना माना जा रहा है। इस कारण सेक्टर-43 और सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं के लिए फ्री सफर की सुविधा शुक्रवार दोपहर 12 बजे से लागू हो गई थी। ऐसे में शनिवार को और अधिक भीड़ से बचने के लिए काफी संख्या में महिलाएं एक दिन पहले ही सफर करना उचित समझा। शनिवार को राखी की छुट्टी होने, यूटी के सरकारी कार्यालयों और बैंकों में शनिवार को अवकाश होने के कारण अधिकांश कर्मचारी शुक्रवार दोपहर को ही अपने घरों के लिए वाहनों से निकल गए, जिससे सड़कों पर भारी ट्रैफिक हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें