स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जब डीजी हेल्थ के कार्यालय में छापा मारा तो अफसरों की हालत देखने लायक रही। विज को देखकर अफसरों के पसीने छूट गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, मंत्री के औचक छापे पर कैसे दौड़े अफसर?
2 of 8
अनिल विज ने अलमारियों से निकलवा फाइलों की जांच की। जिन कमरों में विज फाइलों की जांच के लिए गए, वहां उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची। उसके बाद सबकी हाजिरी भी लगाई गई।
विज्ञापन
देखिए, मंत्री के औचक छापे पर कैसे दौड़े अफसर?
3 of 8
फाइलों की जांच करते हुए विज नर्सिंग विभाग की डिप्टी डायरेक्टर वेदोदेवी के कमरे में पहुंचे उन्हें खाली बैठा देखकर पूछा कि आपके पास कोई काम नहीं है? इस पर डिप्टी डायरेक्टर ने कहा-नहीं मेरा सारा काम डीजी हेल्थ डॉ.डीपी लोचन देखते हैं।
देखिए, मंत्री के औचक छापे पर कैसे दौड़े अफसर?
4 of 8
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी हेल्थ ऑफिस में सुबह के साढ़े ग्यारह बजे के करीब छापा मारा था। बिना सूचना पहुंचे विज को देखते ही कार्यालय में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
देखिए, मंत्री के औचक छापे पर कैसे दौड़े अफसर?
5 of 8
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अचानक कार्यालय में देखकर साफ- सफाई का काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
देखिए, मंत्री के औचक छापे पर कैसे दौड़े अफसर?
6 of 8
विभाग में पेंडिंग फाइलों के लिए विज ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और एक सप्ताह में कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
देखिए, मंत्री के औचक छापे पर कैसे दौड़े अफसर?
7 of 8
विज ने कार्यालय के वाटर कूलर से लेकर फायर फाइटिंग सिस्टम की भी जांच की। कार्यालय में लगे पानी के फ्रिज की चेकिंग की तो उसमें गंदगी देखने के बाद उन्होंने पानी के सैंपल भरवाए और उसे सील करवाया।
विज डायरेक्टर डेंटल सर्विस प्रवीण सेठी के कमरे में गए तो वहां उन्हें कर्मचारियों की इंकवॉयरी रिपोर्ट डायरेक्टर के मेज पर मिली। गोपनीय रिपोर्ट इस तरह खुले में देख उन्होंने सेठी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।