देश का एक और वीर सपूत बार्डर पर पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गया। उनकी शहादत पर पत्नी के ये बोल सुनकर सभी रो पड़े...
विज्ञापन
2 of 10
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
देश का एक और वीर सपूत बार्डर पर पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गया। 40 वर्षीय राय सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खेड़ी सांपला के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और मां हैं।
विज्ञापन
3 of 10
BSF head constable Rai Singh
- फोटो : ANI
शहीद राय सिंह की पत्नी सुनीता पति की शहादत की खबर सुनकर बेहोश हो गईं। महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। सुनीता बार-बार यही कहती रही कि नहीं, यह खबर झूठी है, उनका पति हर हाल में आएगा।
4 of 10
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
वहीं, जब गांव वालों ने शहीद के घर के सामने चौपाल में राय सिंह अमर रहे के नारे लगाए तो यह सुनकर शहीद की बूढ़ी मां चंद्रा देवी भी बेहोश हो गईं। इस समय तक मां को बेटे की शहादत की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 10
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
वहीं, राय सिंह के शहीद होने की खबर उनके गांव खेड़ी सांपला में जैसी ही पहुंची गांव गम में डूब गया। हर कोई शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगा। देर शाम तक शहीद के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
6 of 10
पाक फायरिंग में एक और वीर सपूत शहीद
गांव वालों और परिजनों को इस बात पर गर्व था कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। सुबह से शाम तक परिजन व ग्रामीण शहीद के पार्थिव शरीर का इंतजार करते रहे। बाद में बीएसएफ मुख्यालय से सूचना मिली कि देर शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
7 of 10
पाक फायरिंग में एक और वीर सपूत शहीद
शाम को खबर आई कि पार्थिव शरीर दिल्ली आ गया है। वहां से मंगलवार सुबह गांव लाया जाएगा। सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस स्थित बहुतकनीकि संस्थान के सामने नगर पालिका की जमीन पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों की मांग है कि उसी स्थान पर शहीद का स्मारक बनाया जाए।
8 of 10
पाक फायरिंग में एक और वीर सपूत शहीद
- फोटो : अमर उजाला
शहीद राय सिंह की रविवार देर शाम पूरे परिवार के साथ बात हुई थी। शहीद के बडे़ बटे हितेष ने बताया कि पापा के साथ कल देर शाम को बात हुई थी। हितेष ने पूछा था कि पापा घर कब आ रहे हो? इस पर राय सिंह ने कहा था कि बेटा तीन-चार दिन बाद घर आ रहा हूं। घर आने के बाद नई दिल्ली प्रगति मैदान घुमाने ले जाऊंगा।
9 of 10
पाक फायरिंग में एक और वीर सपूत शहीद
नेशनल हाईवे नंबर 10 पर पॉलिटेक्निक के सामने नगर पालिका की जमीन पर मंगलवार को शहीद राय सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। देर शाम एसडीएम मुनीष नागपाल, सांपला के तहसीलदार सुभाष जून ने अंतिम संस्कार स्थल का जायजा लिया। बताया गया कि अंतिम संस्कार के लिए सुबह 10 बजे का समय तय किया गया है।
शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार और सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, इनेलो की तरफ से दुश्यंत चौटाला भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।