फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर सपना ने खुद बताया कि क्यों की उसने जान देने की कोशिश?

Sun, 18 Sep 2016 10:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी पहली बार खुद बता रही हैं कि वह क्यों मरना चाहती थी? कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
sapna chaudhary
जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश करने वाली सपना चौधरी अब ठीक है और बहुत जल्द वापसी करने को तैयार हैं। वहीं, सपना ने बताया कि वे जान देना चाहती थी, क्योंकि सोशल मीडिया में उनके बारे में हर रोज अश्लील मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। इन्हीं से तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया था। सपना ने बताया कि लाइव प्रोग्राम के दौरान भी कई बार सरेआम अश्लील हरकतें हुईं थीं।
विज्ञापन

3 of 7
sapna chaudhary - फोटो : अ‌निल वर्मा
सपना ने बताया कि उन कार्यक्रमों की कुछ वीडियो उनके सुसाइड अटेम्प्ट के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इसमें उनके बारे में आपत्तिजनक बातें भी कही जा रही हैं। सपना इस बारे में गुड़गांव पुलिस के पास पहले भी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक वीडियो सोशल मीडिया से हटाए नहीं गए हैं।

4 of 7
sapna chaudhary
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लाइव परफॉरमेंस के दौरान कुछ लोग जबरदस्ती किस करते नज़र आ रहे हैं। जबकि एक दूसरे वीडियो में भी लोग अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। वहीं एक वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे सपना का एमएमएस बताकर वायरल किया जा रहा है। सपना पर बेकाबू होते लोगों के दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। वीडियो में सपना पर लोग पैसे उड़ाते तो कुछ लोग उन्हें छूते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी शैली की सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे मूल रूप से रोहतक की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। उनका गाया हुआ एक गीत ‘है सॉलिड बॉडी' लोगों के बीच बेहद मशहूर है।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें