हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी खबर भी है।
विज्ञापन
2 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि वह स्वस्थ हो गई है। हालांकि फिलहाल नजफगढ़ के अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं हुई हैं। सपना जब तक पूरी तरह ठीक नही होतीं तब तक वह अस्पताल में ही रहना चाहती है।
विज्ञापन
3 of 11
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
सपना के अस्पताल से बाहर आने की अटकलों के बीच बुधवार को मीडियाकर्मी अस्पताल के बाहर दिनभर डेरा जमाए रहे। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के लिए पुलिस भी अस्पताल के पास मौजूद रही, लेकिन सपना बाहर नहीं निकली।
4 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
मंगलवार शाम अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया को बताया था कि सपना अब स्वस्थ हैं और बुधवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद सपना से बात करने के लिए मीडियाकर्मी पूरा दिन अस्पताल के बाहर डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन
5 of 11
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव पुलिस भी सादी वर्दी में अस्पताल पहुंची थी, लेकिन शाम तक सपना बाहर नहीं आई। अस्पताल में प्रबंधन और परिजनों ने मीडियाकर्मियों को सपना से नहीं मिलने दिया। हालांकि प्रबंधन के मुताबिक, डिस्चार्ज करने के लिए सपना का बिल बना दिया था।
विज्ञापन
6 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
सपना ने कहा कि बुधवार सुबह वह घर जाना चाहती थी, लेकिन दोबारा असहज महसूस कर रही हैं। डॉक्टरों की देखरेख में ही वह जल्द स्वस्थ हो सकती है। इसलिए अभी अस्पताल से जाना ठीक नहीं। सपना की मां नीलम और भाई कर्ण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
7 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
लेकिन सपना के चाहने वालों के लिए बुरी खबर यह है कि उनके खिलाफ हांसी अदालत में याचिका दायर किया गया है।
8 of 11
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
हांसी की हनुमान कॉलोनी के श्रवण कुमार ने हरियाणवी गायिका सपना व दो साथियों के खिलाफ जाति विशेष के खिलाफ की टिप्पणी के मामले में जेएमआईसी सरिता सोलंकी की अदालत में याचिका दायर की है।
9 of 11
sapna choudhary
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता कल्सन ने बताया कि मामले में श्रवण कुमार ने 29 जुलाई को डीएसपी को शिकायत दी थी। पुलिस चौकी, थाना शहर हांसी, डीएसपी हांसी और एसपी से भी मिले। आरोप है कि पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
10 of 11
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
- फोटो : यूट्यूब
उन्होंने मांग की कि अदालत एसएचओ थाना सिटी हांसी को मामले में जांच के आदेश दे। अदालत ने अपील स्वीकार करते हुए याची को सात अक्तूबर को अपने बयान दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
उधर, गुड़गांव में बुधवार को समर्थन में प्रदर्शन करने पर सपना ने प्रशंसकों का आभार जताया। अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के बारे में कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।