फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म, जनवरी में इस शख्स से की थी शादी

Wed, 07 Oct 2020 05:56 PM IST
ajay kumar शील भारद्वाज, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
sapna chaudhary - फोटो : instagram
संगीत प्रेमियों के दिलों की धड़कन मशहूर हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। मां -बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सपना ने लोकप्रिय हरियाणवी गायक-कलाकार वीर साहू के साथ इसी साल जनवरी में विवाह किया था। सपना चौधरी ने रविवार को अपने ससुराल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
एक्ट्रेस सपना चौधरी
हिसार के निवासी उनके पति वीर साहू ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। उनके निजी सहायक दिल्ली के वरिष्ठ टीवी रिपोर्टर चरण सिंह सहरावत ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जच्चा - बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और वीर साहू अपनी पत्नी व बेटे की देखभाल करके बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एक्ट्रेस सपना चौधरी
फेसबुक लाइव पर वीर ने बताया कि जो मेरे भाई हैं छोटे या बड़े...वे सुण ल्यो...थारे लिए बहुत खुशी की बात है...मेरे भाइयो थारा भाई बाप बणग्या है। वीर के पिता बनने पर उन्हीं के फील्ड के कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ अनुचित टिप्पणियां करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने चुनौती दी कि किसी में दम है तो यहां आ जाओ।  

4 of 6
sapna chaudhary
उन्होंने कहा कि दूसरे के व्यक्तिगत जीवन का सम्मान करना हर किसी का फर्ज बनता है। बेहद भावुक होकर वीर ने पुत्र को जन्म देने पर गर्व व्यक्त किया है और कहा कि आज मैं केवल सिंगर कलाकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार परिवार वाला गृहस्थ बोल रहा हूं।
विज्ञापन

5 of 6
सपना चौधरी पति वीर साहू - फोटो : फाइल फोटो
वर्ष 2017 में सपना का दिल चुराने वाले वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। स्कूल व कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्हें संगीत का बहुत शौक था, लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था। इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपना चौधरी और वीर साहू। - फोटो : फाइल फोटो
वर्ष 2016 में आए उनके वीडियो सांग ठाडी बाडी ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट व आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी। वीर हिसार के अच्छे जमींदार परिवार से हैं। सपना का मायका बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के कस्बे नजफगढ़ में है। प्रशंसकों ने पुत्र जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सपना व वीर को बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें