सिंगर सपना चौधरी के चाहने वालों के लिए खुशखबरी। सुसाइड की कोशिश करने के बाद वे पहली बार स्टेज पर नजर आईं। देखिए केसे लगाए ठुमके।
विज्ञापन
2 of 10
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी ने आखिरकार स्टेज पर फिर से वापसी कर ही ली। आजकल सपना चौधरी के डांस का एक वीडियो वारयल हो रहा है। इसमें सपना चौधरी ने काले रंग की ड्रेस पहन रखी है और वे स्टेज पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 10
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
इस डांस को उनके जान देने की कोशिश करने के बाद पहली परफॉर्मेंस बताया जा रहा है। इसमें सपना चौधरी के डांस पर नोट बरसते भी नजर आ रहे हैं। सपना अपने उसी स्टाइल में डांस कर रही हैं और लोग उन पर जमकर नोट बरसा रहे हैं।
4 of 10
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
सपना हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी शैली की सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे मूल रूप से रोहतक जिले की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
सपना का गाया हुआ एक गीत ‘है सॉलिड बॉडी' लोगों के बीच बेहद मशहूर है। इस गाने की बदौलत सपना सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
विज्ञापन
6 of 10
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
7 of 10
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।
8 of 10
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
सपना चौधरी गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में 17 फरवरी 2016 को एक रागिनी गाकर हुए विवाद से सुर्खियों में आई थीं। उन पर आरोप था कि उन्होंने यह रागिनी गाकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
9 of 10
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
इस पर सतपाल तंवर ने 14 जुलाई 2016 को सपना चौधरी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद सपना चौधरी ने 04 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके कारण उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।
मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां से उन्हें 28 सितंबर को बड़ी राहत मिली। हाईकोर्ट ने उनकी और सतपाल तंवर की बात सुनने के बाद सपना को राहत देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर अगली तारीख तक रोक लगा दी।