सपना चौधरी फिर सुर्खियों में, इस बार वजह रागिनी नहीं कुछ और है
Mon, 09 Jan 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इस बार वजह रागिनी नहीं, बल्कि कुछ और है।
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
और वो है, सपना पर फिल्माए गए एक गाने का वीडियो। जिसे सोशल साइट यूट्यूब पर अपलोड किया गया और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं।
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
इस गीत के बोल हैं तेरे चढ़ग्या रंग कसूता, चंडीगढ़ जावण लागी..। इस वीडियो में सपना नई लुक में नजर आ रही है। वे चंडीगढ़ियन बनी हैं।
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
यह वीडियो हरियाणवी मैना ने अपने यू-ट्यूब पर शनिवार सुबह अपलोड किया है। गाने की एक खास बात ये है कि सपना ने इसमें सिर्फ अभिनय किया है।
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
वीडियो सोनाटैक्स कंपनी द्वारा बनाया गया है। गीत में आवाज टीआर व रुचिका की है, जबकि फिल्मांकन सपना चौधरी व विक्की काजला पर किया गया है।
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
इस गाने का ऑडियो काफी दिन पहले रिलीज हो गया था, लेकिन इसका वीडियो दो अलग-अलग अभिनेत्रियों पर फिल्माया जा चुका है। अब इसे सपना पर फिल्माया गया।
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
सपना चौधरी द्वारा गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में एक रागिनी गाकर सुर्खियों में आई थी। इसमें उनके तहत मामला दर्ज करवाया गया था और अभी भी यह केस चल रहा है।