12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'।
एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे।
पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। सपना के पहले गाने ' सॉलिड बॉडी रै' ने उन्हें चंद दिनों में ही हरियाणा की फेमस स्टार बना दिया था।
मंत्री जी फीके पड़े सपना के सामने
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
सिंगर-डांसर सपना का युवाओं में ऐसा क्रेज था कि जब भी उन्हें किसी कार्यक्रम में बुलाया जाता है तो लोग दूसरे कलाकारों को न सुनकर सपना को स्टेज पर बुलाए जाने की जिद्द करते हैं। पानीपत में एक सरकारी कार्यक्रम में तो एक कैबिनेट मंत्री तक को सुनने से लोगों से इनकार कर दिया था।
उस कार्यक्रम में लोगों की भीड़ ने मंत्री जी को 2 मिनट भी नहीं बोलने दिया था। मंत्री ने डिमांड कर दो मिनट मांगे थे, इसके तुरंत बाद सपना का प्रोग्राम शुरू करना पड़ा था। इसी तरह बहादुरगढ़ में भी एक कार्यक्रम में सपना को देखने और सुनने वालों में इतना क्रेज था कि लोग कार्यक्रम स्थल के आसपास घरों की छतों पर चढ़े हुए थे।
सपना अगर चालीस किलोमीटर दूर के गांव में आई हों तो भी लोग बाइक, स्कूटर या रोडवेज से उस गांव पहुंच जाते हैं। अस्सी साल के बूढ़ों तक में सपना का क्रेज है। जब सपना को बुलाया जाता है, तो पंडाल में बैठने की जगह भी नहीं मिलती. सपना नाम एक ब्रैंड बन गया है।
सोशल मीडिया पर सुपरहिट है सपना
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक से
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है। यूट्यूब चैनल पर सपना के गाने आते ही हिट हो जाते हैं। लाखों लोग इसे देखते हैं और इस पसंद करते हैं। लोग उनके एक झलक के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।
खास कर उनके डांस शो और ऑर्केस्ट्रा में तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। सपना सिंगर भी है ये अच्छा गाती भी हैं और उन्होंने कई गाने गाए भी हैं। जोरदार लटके-झटकों से लाइमलाइट में आई सपना भजनों से लेकर नेताओं की रैलियों में भी आती हैं।
सपना का मैसेज
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक से
सबसे पहले तो सबने मेरा राम राम और छोटो के मेरा प्यार। दोस्तों आपका धन्यवाद मुझे इतने प्यार देने के लिए। मैं सपना सिंगर थारी घनी घनी दुआओं से और प्यार से ही आज अड़े इस मुकाम तक पहुची हूं। आज मैं जो कुछ भी हु वो थारी वजह से ही सु।
सपना का एक इंटरव्यू है, जिसमें वो में कह रही हैं, “जो भी अच्छा लागे, करो, जो दिल को सही लागे, करो, जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, आज हैं, कल नहीं होंगे, एक-एक मिनट को एक-एक साल की तरह जियो, बस किसी का दिल मत दुखाओ।”
सपना चौधरी के हिट गीत और रिलेशनशिप
सपना चौधरी
सपना के गीतों में सॉलिड बॉडी के अलावा गोरा गोरा, सारा रोला पतली कमर दा, बहु जमींदार दी, रेट बड़े गे, खरबूजे सी सारी जवानी, डाहता मरना शामिल हैं। सपना अपने ब्वायफ्रेंड का नाम कई बार सोशल मीडिया में सार्वजनिक कर चुकी हैं, लेकिन शादी की बजाय फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना उसकी प्राथमिकता है।
शुरू से ही विवादों में रही सपना चौधरी
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाली मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी शुरू से ही विवादों में रही हैं। सपना चौधरी अपनी एक रागनी के कारण विवादों में आई।
17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे।
इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है। रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई।
यू ट्यूब पर भी अपलोड की गई सपना की रागनी
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। सपना का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है।
चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।
विवाद के बार मोर कंपनी ने तोड़ लिया था नाता
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया। मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है।
कम्पनी ने अब मोर म्यूजिक के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर भी बैन लगा दिया है। उनका कहना है कि सपना चौधरी अगर उनके गानों पर पब्लिक के सामने पैसा कमाने के लिए परफोरमेंस देगी तो कम्पनी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।
हालांकि मामले में सपना ने माफी मांग ली थी, लेकिन फेसबुक पर उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने रविवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की।