फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर सपना के लाखों चाहने वालों को आज मिल सकती है बुरी खबर

Sun, 25 Sep 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों को आज बड़ी बुरी खबर मिल सकती है। यहां जान लिजिए क्या?

 
विज्ञापन

2 of 6
sapna chaudhary
दरअसल, सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। गुड़गांव की अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब ये पुलिस को देखना है कि वह सपना को कब गिरफ्तार करती है।
विज्ञापन

3 of 6
sapna chaudhary
गौरतलब है कि सपना चौधरी ने फेसबुक पर कमेंट्स से तंग होकर गत 4 सितंबर को जहर खा लिया था। उनकी जान तो बच गई, लेकिन कई दिनों तक वे आईसीयू में रहीं। होश आने के बाद पुलिस ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने पूरे मामले से वाकिफ कराया।

4 of 6
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
मामला 17 फरवरी को गुड़गांव के गांव चक्करपुर में गाई गई एक रागनी का है। 'जात-पात सांग बिगड़ग्या' नामक इस रागिनी के एक बोल को लेकर कई जगहों पर सपना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन

5 of 6
sapna chaudhary
मामले में हालांकि सपना ने माफी मांग ली थी और उसके बाद लगभग सभी जगहों से उनके खिलाफ केस वापस ले लिए गए थे, लेकिन गुड़गांव के सेक्टर-29 थाने में दर्ज केस एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज बलवंत सिंह की अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इसी मामले में जज ने सपना की जमानत याचिका खारिज की दी है और अब वे कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना  ने 12 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद अपने संघर्ष के दम पर परिवार को पाला। उन्हें उनके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था, जिसके बोल थे 'सॉलिड बॉडी'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें