सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 6 छात्राओं ने भगवान कृष्ण पर ऐसा गाना गाया कि YouTube पर धमाल मचा गया। अब उन्हें बड़े अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
2 of 7
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
दरअसल, ‘बता मेरे यार सुदामा रे...’ फेम गायिका विधि देशवाल को राष्ट्रपति भवन में आने के लिए विश्व जन कल्याण धर्म रक्षा मंच ने निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। चार जुलाई को हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गायिका के उज्जवल भवन की कामना की।
विज्ञापन
3 of 7
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
विश्व जन कल्याण धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष ब्रह्मचारी कमलेश्वरानंद ने राष्ट्रपति भवन में मंच के सभी प्रदेश प्रभारियों के साथ अन्य संस्थाओं के सदस्यों को भी आमंत्रित किया। इन संस्थाओं में नशा मुक्ति भारत, नारी शिक्षा नारी सम्मान, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के सदस्य शामिल रहे।
4 of 7
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
गौरतलब है कि रोहतक के सांघी गांव के डॉ. स्वरूप सिंह गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल की 9वीं, 10वीं और 11वीं की छात्राओं द्वारा गाए गए इस गीत ‘बता मेरे यार सुदामा रै.....भाई घणे दिना में आया’ को लोग खूब पसंद करते हैं। अब तक लाखों लोग इसे सुन चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सरकारी स्कूल की छात्राओं का YouTube पर धमाल
- फोटो : अमर उजाला
गीत की मुख्य गायिका विधि ने बताया कि वह घिलौर गांव से और गीत में साथ देने वाली ईशा रूखी, शीतल, मनीषा और मुस्कान जसिया एवं रिंकू सांघी गांव की रहने वाली है। विधि नौवीं, ईशा, मनीषा, मुस्कान, रिंकू 10वीं और शीतल 11वीं कक्षा में पढ़ रही है।
विज्ञापन
6 of 7
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
विधि ने बताया कि यह भक्ति गीत उसकी मां संतोष ने रिठाल गांव में हुए सत्संग में सुना था और मां ने ही उसे गीत को लिख कर दिया था। बचपन से ही गाने का शौक था। बस सहेलियों के साथ मिलकर ये गाना गाया और लोकप्रिय हो गया।
स्कूल में करीब 31 गांवों के 1800 बच्चे पढ़ते हैं। तकरीबन सभी बच्चे प्रतिभा के धनी हैं। विधि, रिंकू, ईशा, शीतल, मनीषा और मुस्कान के इस गीत ने सभी का दिल जीत लिया है। छात्राओं ने स्कूल के साथ गांव, माता- पिता और जिले का नाम भी रोशन किया है।
- जयपाल दहिया, प्रिंसिपल, डॉ. स्वरूप सिंह गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल सांघी