फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat: आसान नहीं था मैट से राजनीति तक का सफर, जानिए विनेश फोगाट की कहानी

Fri, 06 Sep 2024 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
विनेश फोगाट - फोटो : फाइल
हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट अब राजनीति करेंगी। पेरिस ओलंपिक में पदक से चूकने के बाद अब उन्होंने नई राह पकड़ ली है। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। चर्चा है कि वे कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।  

विज्ञापन

2 of 5
पहलवान विनेश फोगाट - फोटो : ANI
24 अगस्त 1994 को जन्मीं विनेश द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता महावीर फोगाट की भतीजी और इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट-बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं। महावीर फोगाट के भाई राजपाल यानी विनेश के पिता की एक हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद महावीर फोगाट ने ही अपनी बेटियों के साथ विनेश और उसकी बहन प्रियंक को अपनाया और पहलवानी की ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन

3 of 5
पहलवान विनेश फोगाट - फोटो : ANI
कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कांग्रेस ने हमारे आंसुओं को समझा। बुरे टाइम में पता चलता है कि आपका कौन है। ये देश के लोगों की सेवा का मौका है। नई पारी की शुरुआत मेरे लिए गर्व की बात है।

4 of 5
विनेश फोगाट - फोटो : PTI
विनेश जुलाना और बजरंग पूनिया बादली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। या फिर दोनों में से कोई एक पहलवान चुनावी मैदान में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनेश फोगाट का दिल्ली में जोरदार स्वागत हुआ है - फोटो : PTI
पेरिस से लौटने के बाद जब विनेश फोगाट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थीं तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा उनके स्वागत में पहुंचे थे। विनेश के स्वागत में निकाले गए जुलूस में भी दीपेंद्र काफी दूर तक साथ चले थे। उस दौरान बजरंग पूनिया भी साथ थे। तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें