अब बेचिंत होकर घर से बाहर निकलें महिलाएं और लड़कियां। किसी भी तरह की परेशानी होगी तो एट द टाइम सोल्यूशन हो जाएगा। जानिए आखिर कैसे?
विज्ञापन
2 of 8
helpline
कोई भी महिला परेशान होने पर ही वुमन हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन करती है, लेकिन कई बार वह अपनी लोकेशन नहीं बता पाती। ऐसे में इस परेशानी का समाधान निकालने के लिए उसकी लोकेशन का होना बहुत जरूरी है। छत्तीसगढ़ में हेल्पलाइन नंबर से फोन करने वाली महिला की लोकेशन का पता चल जाता है।
विज्ञापन
3 of 8
हेल्पलाइन नंबर
हरियाणा इस हाईटेक योजना को अपनाएगा। इस योजना की सफलता का राज जानने के लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग, हरियाणा की डायरेक्टर रेणु एस फुलिया, एडिशनल डायरेक्टर, कंसल्टेंट छत्तीसगढ़ गई हैं। हरियाणा में भी इसे लागू किया जाएगा।
4 of 8
मोबाइल यूजर्स
इस योजना को लागू करने का फायदा यह होगा कि देश के किसी भी कोने से वुमन हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन आते ही संबंधित महिला की लोकेशन का पता चल जाएगा। साथ ही उसकी मदद की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इससे महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
5 of 8
मोबाइल यूजर्स
नन्ही बच्चियों के यौन शोषण मामलों में फुलिया का कहना है कि कुछ पुरुषों की मानसिकता बिगड़ गई है। क्राइम अगेंस्ट वुमन में करनाल सबसे आगे है। करनाल में सबसे अधिक रेप केस सामने आए हैं। न तो साउथ में ऐसा है और न ही उत्तर में।
विज्ञापन
6 of 8
मोबाइल यूजर्स
हरियाणा में इसके लिए 01 अप्रैल 2015 को वन स्टाप सेंटर भी शुरू किए गए। अभी वन स्टाप सेंटर हरियाणा में सात जिलों करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, रेवाड़ी में हैं। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को रोकना था।
विज्ञापन
7 of 8
मोबाइल यूजर्स
वह बताती हैं कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग तेजाब पीड़ित महिलाओं के लिए राहत व पुनर्वास योजना, वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी वर्करों तथा हैल्परों के लिए स्कीम, घरेलू महिला संरक्षण अधिनियम 2005, महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता बाल विवाह, प्रतिषेध अधिनियम 2006, सेक्सुअल हेरासमेंट एट वर्क प्लेस योजनाएं हैं।
एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पीके महापात्रा पीड़ित महिलाओं को अच्छे से गाइड करते हैं। हालांकि महापात्रा का कहना है कि इस विभाग को महिलाओं को ही देखना चाहिए क्योंकि एक महिला दूसरी महिला को दिल की बात अच्छे से बता सकती है। जबकि किसी पुरुष से बात करते हुए वह हिचकिचाती है।