फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया आज, इस तरह करें पूजा घर में बरसेगा पैसा और यहां से खरीदें सोना

Fri, 28 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय तृतीया पर खरीदारी करती ‌महिलाएं - फोटो : amar ujala
अक्षय तृतीया पर इस बार 500 साल बाद शुभ योग बन रहा है। ऐसे में जानिए किस तरह करें पूजा की घर में बरसे पैसा और कहां से खरीदें सोना।
विज्ञापन

2 of 11
gold
डाक विभाग ने गोल्ड बांड जारी किया: अक्षय तृतीया पर डाक विभाग ने गोल्ड बांड जारी किया है। कोई भी ग्राहक 28 अप्रैल तक किसी भी डाक घर से स्वर्ण बांड खरीद सकता है। इसकी दो हजार नौ सौ एक रुपये प्रति ग्राम कीमत रखी गई है। एक व्यक्ति एक ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक सोना खरीद सकता है। इसके लिए डाक घर में एप्लीकेशन फार्म भर कर देना होगा।
विज्ञापन

3 of 11
gold
आरबीआई की विशेष सुविधाः आवेदन पत्र के साथ राशि भी डाक घर में जमा करानी होगी। राशि जमा कराने के बाद डाक घर रसीद देगा। रसीद मिलने के एक  महीना के बाद गोल्ड बांड का सर्टिफिकेट मिलेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के क्लियरेंस के बाद ग्राहक को बांड देंगे। आरबीआई की साइट से बांड सर्टिफिकेट टाइम बाउंड में ही डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। यह बांड डाक घर की हेड आफिस में ही डाउन लोड होगा।

4 of 11
demo pic - फोटो : अमर उजाला
2.5 प्रतिशत की दर से ब्याज: सर्टिफिकेट डाउन लोड होने के बाद संबंधित डाक घरों को भेजा जाएगा और वे डाक घर अपने ग्राहकों को बांड देंगे। बांड पर 2.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। यह बांड आठ वर्ष के लिए है। पांच वर्ष के बाद ग्राहक उसे तुड़वा सकते हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित जीपीओ के सीनियर पोस्टमास्टर एसएस कौशल ने बताया कि पिछले वर्ष 482 बांड डाक घर से बेची गई।
विज्ञापन

5 of 11
अक्षय तृतीया - फोटो : amar ujala
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्‍व है। वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया अक्षय तृ‍तीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया के मौके पर स्वर्णाभूषण की खरीदारी की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से समृद्धि आती है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा सफेद कमल या सफेद गुलाब से होती है। अक्षय तृतीया का सर्वसिद्धी मुहुर्त के रूप में विशेष महत्व है।
विज्ञापन

6 of 11
अक्षय तृतीया
क्यों मनाते हैं: शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से परशुराम का अवतार अक्षय तृतीया पर हुआ था। बद्रीनारायण के पट भी इसी दिन खुलते हैं। वृंदावन के बांके बिहारी के चरण दर्शन भी अक्षय तृतीया पर होते हैं। महाभारत युद्ध का अंत भी इसी दिन हुआ था। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभ देव ने गन्ने के रस को ग्रहण कर वर्षीतप का पारणा किया था।
विज्ञापन

7 of 11
अक्षय तृतीया - फोटो : rajesh kumar
नाम के पीछे का रहस्यः अक्षय तृतीया पर्व के दिन स्नान, होम, जप, दान आदि का अनंत फल मिलता है, इसलिए भारतीय संस्कृति में इसका बड़ा महत्व है। अक्षय तृतीया के दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। अक्षय यानी जो जिसका कभी क्षय न हो या जो कभी नष्ट न हो। वैसे तो सभी बारह महीनों की शुक्ल पक्षीय तृतीया शुभ होती है, किंतु वैशाख माह की तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तो में मानी गई है।

8 of 11
Gold Souk
दान करने की परंपराः कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान जरूर करना चाहिए। भले ही आपके पास अधिक धन न हो, तो भी अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान करने से दान करने वाले व्यक्ति का आने वाला समय अच्छा होता है और उसे दुख दूर होते हैं। इस बार सौभाग्य योग तथा छत्र योग का संयोग बन रहा है।

9 of 11
gold - फोटो : demo pic
व्यापारिक कार्यों को शुभ मूर्हुत: इस वर्ष गोधूलि वेला में पूजन के समय तृतीया तिथि का अभाव है। इसलिए जो व्यापारी अक्षय तृतीय के गोधूलि वेला अर्थात परशुराम जयंती पर पूजन करना चाहते हैं, उन्हें एक दिन पूर्व 28 अप्रैल शुक्रवार को सायंकालीन तृतीय में गोधूलि वेला सायं 6:28 बजे से रात्रि 8:40 बजे तक पूजन धन निवेश करना श्रेष्ठ रहेगा। रोहिणी नक्षत्र का संयोग होने से व्यापारिक कार्यों के लिए यह अतिशुभ है।

10 of 11
कुम कुम पूजा
शुभ मूर्हूत में करें पूजा: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस वर्ष 29 अप्रैल 2017, शनिवार को बैशाख शुक्ल तृतीया सूर्योदय से लेकर प्रातः 6.56 तक व्याप्त रहने तथा रोहिणी नक्षत्र समायुक्त होने के कारण अक्षय तृतीया के लिए उपयुक्त रहेगी। लौकिक मान्यतानुसार उदया तिथि सर्वाधिक महत्व रखती है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का होना व्यापार आदि कार्य के लिये अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

11 of 11
‌‌‌पूजा म‌ं‌दिरों में
इस बार विशेष बात यह है कि शनिवार में रोहिणी नक्षत्र मिलने से बनने वाला श्रीवत्स (लक्ष्मी प्रदायक) योग प्रातः 10:55 बजे तक रहेगा। इस दिन अपनी परंपरा अनुसार पूजा कार्य करना प्रातः 6:19 से लेकर 8:15 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा। इसके बाद स्थिर ‘सिंह’ लग्न मध्यान्ह 12:07 से लेकर अपराहन 2:20 बजे तक रहेगी। चौघड़िया मुहुर्त के विचार से शुभ चौघड़िया की बेला प्रातः 7:04 बजे से 8:42 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें