फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के दो गांवों में चार लाख मुर्गियां मरीं, पक्षियों की भी जा रही जान, दहशत में हैं लोग

Wed, 06 Jan 2021 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
विज्ञापन
1 of 5
बरवाला में चार लाख से ज्यादा मुर्गियां मरीं। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सरकार ने भी हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में पंचकूला जिले के बरवाला में 10 दिन में 4,09,970 मुर्गियों की मौत हो चुकी है। बरवाला के गांव गढ़ी कुटाह और गांव जलोली के पास 20 पोल्ट्री फार्मों में चार लाख से ज्यादा मुर्गियों की असामान्य मौत होने पर नमूने एकत्र कर क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला (आरडीडीएल) जालंधर को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आस-पास पक्षियों की हो रही मौत। - फोटो : अमर उजाला
अभी रिपोर्ट का इंतजार है। आरडीडीएल की टीम भी मुर्गियों के नमूने के लिए बरवाला क्षेत्र में पहुंच गई है। अभी तक एवियन इन्फ्लुएंजा की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आशंका जताई गई है कि संदिग्ध बीमारियां रानीखेत या संक्रामण लारेंजो-ट्रैक्टिस भी हो सकती हैं। अकेले बरवाला इलाके के कामी गांव के तीन नामी पोल्ट्री फार्मों में एक लाख से ज्यादा मुर्गियां मर चुकी हैं। हालांकि गांव सुंदरपुर, बरवाला के दो पोल्ट्री फार्म, भरैली के एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के मरने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
बरवाला इलाके में स्थित एक पोल्ट्री फार्म। - फोटो : अमर उजाला
संचालकों ने कहा कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते उन्होंने अपनी मुर्गियों को ठंड से बचाने के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वैक्सीन दी जा रही है। डॉक्टरों कहना है कि क्षेत्र में मुर्गियों और पक्षियों के मरने पर पूरी नजर रखी जा रही है। यदि किसी प्रकार का वायरस है तो उसे रोकने की कोशिश की जाएगी। बरवाला-कामी मार्ग पर जिन पोल्ट्री फार्म में मुर्गियां मरी हैं, उनके आसपास के खेतों में कुछ पक्षी भी मृत पड़े मिले हैं। किसानों का कहना है कि पक्षियों में किसी संक्रमण के फैलने की आशंका है। 

4 of 5
मृत पड़े कौवे। - फोटो : अमर उजाला
बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी
हमारे विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मुर्गियों के ब्लड सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि किस कारण से मुर्गियां मर रही हैं। फार्म संचालकों को साफ-सफाई रखने और पोल्ट्री फार्मों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने को कहा है। इसके अलावा पोल्ट्री फार्मों में काम करने वालों को मास्क, दस्ताने पहनने जरूरी कर दिए हैं। किसी पोल्ट्री फार्म के मजदूर एक फार्म से दूसरे फार्म में नहीं जा सकते। विभाग द्वारा इन हिदायतों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।  -डॉ, सुभाष अहलावत, पशु चिकित्सा विभाग, बरवाला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरवाला इलाके में मृत मिले कौवे। - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी असली वजह
पूरे मामले पर हमारी नजर है। हमने मुर्गियों के नमूने एकत्र करवा लिए हैं। अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी पोल्ट्री फार्म मालिकों को सुरक्षा रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। अभी सैंपल लिए गए हैं और जल्द ही इसकी रिपोर्ट आ जाएगी, तभी इस संबंध में पुष्टि हो सकेगी। - मुकेश कुमार आहूजा, उपायुक्त, पंचकूला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें