फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में भारतीय बाक्सर्स को पंच मारना सिखाएगी DSP की बीवी

Sat, 06 Aug 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
हरियाणा के डीएसपी बॉक्सर अखिल कुमार की पत्नी पूनम बेनीवाल - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा पुलिस के एक डीएसपी की पत्नी पूनम रियो ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजों को बेहतर पंच मारने के गुर सिखाएंगी। जानिए, इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
हरियाणा के डीएसपी बॉक्सर अखिल कुमार की पत्नी पूनम बेनीवाल - फोटो : फाइल फोटो
ये डीएसपी हैं अखिल कुमार। अखिल खुद बाक्सर हैं और ओलंपिक में खेल चुके हैं। अखिल कुमार अर्जुन अवॉर्डी व कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। बेशक पांव की चोट की वजह से ओलिंपियन बॉक्सर अखिल कुमार इस बार ओलिंपिक में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं, मगर उनकी पत्नी पूनम बेनीवाल बतौर एनालिस्ट भारतीय टीम में शामिल हुई हैं। अब वे विपक्षी खिलाड़ियों की खूबियों और खामियां दोनों की रिव्यू करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
हरियाणा के डीएसपी बॉक्सर अखिल कुमार की पत्नी पूनम बेनीवाल - फोटो : फाइल फोटो
बॉक्सर की परफॉर्मेंस की समीक्षा केवल रियो में ही नहीं होगी बल्कि उनके देश लौटने के बाद भी उनके खेल में सुधार का जिम्मा उनका होगा। वे खिलाड़ियों को देश लौटने पर उनकी खूबी और कमी दोहराएगी और उनमें सुधार के तरीके भी बताएंगी। भारतीय बॉक्सर की परफॉरमेंस रिपोर्ट भारतीय खेल विभाग को सौंपेंगी, ताकि सरकार उस आधार पर खिलाड़ियों के उत्थान के लिए रणनीति तैयार कर सके।

4 of 5
हरियाणा के डीएसपी बॉक्सर अखिल कुमार की पत्नी पूनम बेनीवाल - फोटो : फाइल फोटो
पूनम बेनीवाल का जन्म हिसार में 1986 को हुआ था। पिता बॉक्सिंग कोच सूबे सिंह बेनीवाल खिलाड़ियों को बॉक्सिंग की तैयारी करवाते थे। पिता के साथ पूनम ने भी स्टेडियम में जाना शुरू किया। पिता को गुरु बनाते हुए रिंग में पंच आजमाए। खेल के अलावा पढ़ाई भी जारी रखी। दसवीं एचएयू के कैंपस स्कूल, बारहवीं सीनियर सेकंडरी मॉडल स्कूल, जाट कॉलेज से बीए और इसके बाद यूके से स्पोर्ट्स बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरियाणा के डीएसपी बॉक्सर अखिल कुमार की पत्नी पूनम बेनीवाल - फोटो : फाइल फोटो
फिलहाल, पूनम बेनीवाल वर्ल्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन में वुमन कमीशन की सदस्य है और एनआईएस पटियाला में कोचिंग दे रही हैं। दो साल से भारतीय बॉक्सिंग एसोसिएशन के साथ काम कर रही हैं। पूनम की एक बेटी भी है। बहन प्रीति बेनीवाल पांच बार बॉक्सिंग में नेशनल चैंपियन रही हैं और हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर है। भाई सूरज बेनीवाल लॉन टेनिस में टॉप 15 भारतीय रैकिंग में रह चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें