फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बार बालाओं के साथ पुलिसवालों ने किया अश्लील डांस, अब मिली बड़ी सजा

Wed, 05 Apr 2017 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
डांसर के सा​थ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
जेल के अंदर बार डांसरों को बुलाया गया फिर पुलिसवालों ने जमकर ठुमके लगाए। यही नहीं इस अश्लील डांस पर पैसे भी खूब उड़ाये जा रहे थे, तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन

2 of 9
डांसर के सा​थ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
घटना हरियाणा के जींद की है। होली से तीन दिन पहले जिला जेल के अंदर महिला डांसरों के साथ ठुमके लगा रहे हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने से शनिवार को जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में महिला डांसर हरियाणवी गानों पर डांस कर रही हैं और उन पर जेल के कैदी व बंदी जमकर पैसे उड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
डांसर के सा​थ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
हालांकि, जेल प्रशासन इस वीडियो को जेल के अंदर का होने से इंकार कर रहा है, लेकिन वीडियो वायरल होते ही इसमें थिरकते दिख रहे हेड कांस्टेबल सत्यवान का कुरुक्षेत्र जेल में ट्रांसफर कर दिया गया। आनन-फानन में जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने हेड कांस्टेबल सत्यवान को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, जेल अधीक्षक आत्मराम बिश्नोई के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

4 of 9
डांसर के सा​थ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
जेल प्रशासन भले ही उनकी वीडियो होने की बात को नकार रहा हो, लेकिन होली से तीन दिन पहले ही जेल के अंदर हरियाणवी गायक वीरपाल की पार्टी को जेल के अंदर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया। इस पार्टी में तीन महिला कलाकारों को शामिल किया गया। कार्यक्रम सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जेल के अंदर महिला कलाकारों के साथ हरियाणवी गानों पर कैदी-बंदियों के साथ हेड कांस्टेबल भी जमकर थिरके। इतना ही नहीं, महिला कलाकारों पर नोटों की बरसात भी की गई।
विज्ञापन

5 of 9
डांसर के सा​थ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
जेल में बंद बदमाशों का आयोजन, जेल प्रशासन का सहयोग : प्रत्यक्षदर्शी
लगभग दस दिन पहले जमानत पर आए धोखाधड़ी के मामले में एक विचाराधीन बंदी ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि होली से तीन दिन पहले जेल के अंदर बंद शातिर बदमाशों की तरफ से यह आयोजन किया गया था। इसमें जेल प्रशासन ने पूरा सहयोग किया। होली से तीन दिन पहले वीरपाल की पार्टी में शामिल महिला कलाकार रेखा, आरती, गौरी व एक महिला कलाकार ने पूरे दिन हरियाणवी गानों पर डांस किया। इस दौरान बदमाशों ने महिला डांसरों पर जमकर नोटों की बरसात की। जेल के आला अधिकारी भी वहीं मौजूद थे। उनके सामने ही हेड कांस्टेबल सत्यवान के और कैदियों ने महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाए।
विज्ञापन

6 of 9
डांसर के सा​थ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
24 कर्मचारियों का हो चुका है तबादला
वीडियो सामने के बाद लगभग दस दिन पहले ही जींद जेल के अंदर बड़ा फेरबदल किया गया है। जेल सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों ही 24 कर्मचारियों का यहां से तबादला किया गया है, जिसे वायरल हुई इस वीडियो से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, जेल के अधिकारियों का कहना है कि यह रुटीन के तबादले थे।
विज्ञापन

7 of 9
डांसर के सा​थ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
सुलगते सवाल
जेल प्रशासन कैदियों के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, लेकिन इस वीडियो ने कई सवालों को हवा दी है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो मोबाइल फोन में बनाई गई है। सवाल है कि जेल प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल फोन का सरेआम प्रयोग हुआ है।
 

8 of 9
डांसर के सा​थ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
वहीं, डांसरों पर नोट बरसाए जा रहे हैं। कैदियों को जेल के अंदर राशि के बराबर कूपन ही मिलते हैं, जिसके बदले वे सामान ले सकते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में नोट मिलना जेल प्रशासन को ही कटघरे में खड़ा कर रहा है। दूसरा, यह सब कुछ होने के बावजूद जेल प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करने की बजाय इसे दबाना चाहा। यही कारण है कि करीब 20 दिन बाद मामले का खुलासा हो सका है।
विज्ञापन

9 of 9
जींद जेल बनी डांस बार
यह वीडियो हमारी जेल का नहीं है। जिस हेड कांस्टेबल सत्यवान को वीडियो में दिखाया जा रहा है, वह उनकी जेल में ही तैनात नहीं है।
-आत्माराम बिश्नोई, जेल अधीक्षक, जींद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें