फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताने देने वाले अब कर रहे तारीफ, मिसाल बनी ये ऑटो चालक, प्रियंका गांधी भी कर चुकीं सवारी

Thu, 24 Dec 2020 02:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका गांधी के साथ प्रमिला। - फोटो : फाइल फोटो
एक तरफ रिश्तेदारों और पड़ोसियों के ताने तो दूसरी ओर बच्चों की भूख इन दोनों में प्रमिला ने अपने बच्चों की भूख और भविष्य को चुना। छह साल पहले जब रोजी कमाने के लिए ऑटो चलाने के काम को चुना तो सबने खूब ताने मारे लेकिन पेट की भूख स्त्री-पुरुष और छोटे-बड़े के भेद को नहीं देखती। यह कहना है रोहतक की पहली गुलाबी ऑटो चालक प्रमिला सैनी का।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रमिला सैनी। (फाइल फोटो) - फोटो : facebook.com/promila.saini.908
विपरीत परिस्थितियों में हार न मानते हुए प्रमिला ने अपना सफर जारी रखा और आज वह दूसरी महिलाओं को भी ऑटो चलाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। ताने देने वाले लोग अब प्रमिला के हौसले की दाद देते नहीं थकते। वह अब दूसरी बहन-बेटियों के लिए मिसाल कायम कर रही हैं। यहां तक कि उनके ऑटो में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी सफर कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गुलाबी ऑटो। - फोटो : facebook.com/promila.saini.908
प्रशासन ने भी किया प्रोत्साहित
प्रमिला ने जब गुलाबी ऑटो चलाना शुरू किया तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सामाजिक संगठनों ने भी उनको प्रोत्साहित किया। अब प्रमिला अपनी टीम के साथ रोहतक के अलावा, हिसार, झज्जर, पानीपत और जींद में भी महिलाओं को ऑटो चलाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने भी प्रमिला की पहल को सराहा।

4 of 6
प्रमिला सैनी। - फोटो : facebook.com/promila.saini.908
छह साल पहले शुरू किया ऑटो का सफर
शहर के बाबरा मुहल्ला की रहने वाली प्रमिला ने छह साल पहले गुलाबी ऑटो के साथ जिंदगी के सफर को शुरू किया था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने ऑटो चलाने की ठानी। प्रमिला ने ऑटो चलाना सीखा और दक्षता हासिल की। प्रमिला को ऑटो चलाता देख कुछ और महिलाओं में हिम्मत जागी और उनका हौसला बढ़ा। उनके परिवार में पति कुलदीप, बेटा पंकज, दो बेटी और पुत्रवधू हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रमिला सैनी। - फोटो : facebook.com/promila.saini.908
रोहतक की पहली महिला ऑटो चालक हैं प्रमिला
शहर में जब महिलाओं के लिए गुलाबी ऑटो शुरू किए गए, तब प्रमिला पहली गुलाबी ऑटो चालक बनीं। जिसके बाद कारवां जुड़ता गया और अब 150 महिलाएं ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रही हैं। दो साल पहले प्रमिला ने बीमारी के चलते ऑटो चलाना तो बंद कर दिया था लेकिन दूसरों को सिखाने का काम उन्होंने जारी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी की प्रमिला के ऑटो की सवारी
2019 में लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रोहतक पहुंची थीं। उस समय प्रियंका गांधी जींद रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरकर सीधे प्रमिला के गुलाबी आटो में बैठी थीं। वहां से लेकर शहर के प्रवेश स्थल तक प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रमिला के ऑटो की सवारी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें