उत्तर प्रदेश में 'एंटी रोमियो दस्ता' रोजाना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। इधर, भाजपा शासित एक और राज्य में 'ऑपरेशन दुर्गा' लांच किया गया है, देखिए क्या है ये और कैसे काम करेगा...
विज्ञापन
2 of 8
सड़क पर खड़ी महिलाओं पर किए कमेंट
अब हरियाणा में भी महिलाओं एवं युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले सड़क छाप रोमियो और मनचलों की खैर नहीं है। दरअसल, हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने उत्तर प्रदेश के एंटी रोमियो ऑपरेशन की तरह यहां 'ऑपरेशन दुर्गा' चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
3 of 8
सड़क पर आई मनचलों की शामत
हरियाणा सरकार ने यह फैसला राज्य में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से किया है। राज्य में आए दिन महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं हो रही हैं। सार्वजनिक स्थलों और स्कूल-कालेजों के बाहर छत्राऔं और महिलाओं को मनचलों की हरकतों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
4 of 8
सड़क पर खड़ी महिलाओं पर किए कमेंट
राज्यभर में यह अभियान 12 अप्रैल से शुरू हो गया है। पहले दिन ही दिन बुधवार को पूरे प्रदेशभर से करीब 70 मनचलों को पुलिस टीमों ने हिरासत में लिया। टीमें स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर गईं और छेड़खानी सहित महिलाओं के खिलाफ अपराध में संलिप्त लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन
5 of 8
सड़क पर आई मनचलों की शामत
महिलाओं के खिलाफ अपराध में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए सभी जिलों में इन लोगों को पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने 24 टीमें बनाई। नौ पुलिस उपनिरीक्षकों, 14 सहायक उप निरीक्षकों, छह हेड कांस्टेबलों और 13 कांस्टेबलों सहित महिला पुलिसकर्मी के अलावा इन टीमों में हरेक जिले से अन्य पुलिस अधिकारी भी हैं।
विज्ञापन
6 of 8
सड़क पर आई मनचलों की शामत
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह घोषित कार्यक्रम नहीं है। जरूरत पडऩे पर इसे चलाया जाता रहेगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में महिला पुलिस थाने खुले हुए हैं। लिहाजा आपरेशन दुर्गा अभियान की बागडोर महिला पुलिस के हाथ सौंपी गई है। महिला पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सीएम फ्लाइंग के विशेष दस्ते व पुरुष पुलिसकर्मियों को भी सहयोग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
सड़क पर आई मनचलों की शामत
बुधवार को सीएम फ्लाइंग दस्ते ने एकाएक प्रदेशभर में मनचलों और सड़क छाप रोमियो के खिलाफ यह मुहिम छेड़ दी। सीआइडी चीफ अनिल कुमार राव की देखरेख में सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड के आइजी राजेंद्र सिंह और एसपी धीरज सेतिया 'आपरेशन दुर्गा' की देखरेख कर रहे हैं। राज्य भर में पुलिस विभाग की कुल 24 टीमें गठित की गई। इन टीमों में महिला पुलिसकर्मी ज्यादा शामिल हैं।
पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को राज्य भर में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस के अधिकतर जवान सिविल वर्दी में थे। इन टीमों ने प्रदेश भर से 70 से अधिक मनचलों को हिरासत में लिया। उन्हें महिला पुलिस थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। यमुनानगर समेत कई जिलों में खुद महिला पुलिस कर्मियों ने यह अभियान चलाया। कुछ युवक गैर वाजिब भी पकड़े गए, जिन्हें बाद में पूछताछ के बाद जाने दिया गया।