फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: हवन यज्ञ के साथ जाट आंदोलन शुरू, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

Mon, 06 Jun 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू - फोटो : अमर उजाला
आरक्षण को लेकर जाटों ने प्रदेश भर में फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं, हिंसा भड़कने से रोकने को चप्पे-चप्पे पर पुलिस पहरा दे रही है। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल आंदोनल शांतिपूर्वक चल रहा है। पानीपत के मतलौडा में धरना स्थल पर 50 से ज्यादा लोग जुटे हैं। इससे पहले वहां पर हवन यज्ञ भी किया गया। जींद में धरने पर 300 से ज्याद लोग मौजूद हैं। झज्जर में शांतिपूर्वक लोग धरना स्थल पर बैठे हैं। चरखी दादरी में भी लोग धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। हिसार के मैयड़ में करीब 250 लोग और महिलाएं धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में भी शांतिपूर्वक धरना जारी है। लोग धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं, जाट आंदोलन को लेकर ग्रुप में भड़काऊ मैसेज डालने के आरोप में पुलिस ने फतेहगढ़ गाँव निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। अमित ग्रुप का एडमिन है। पुलिस ने अमित के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की।

4 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू - फोटो : अमर उजाला
आज से हिसार के मय्यड़, कैथल में तितरम मोड़, भिवानी में धमाना, दादरी में अटेला, रोहतक में जसिया, फतेहाबाद में ढाणी गोपाल, सिरसा में नाथूसरी चौपटा, जींद में जहाजपुर, करनाल में बल्ला, कुरुक्षेत्र में जैनपुर, पानीपत में मतलौड़ा, रेवाड़ी में प्राणपुर, अंबा में कुसैनीमोड़ और सोनीपत में गोहना के पास धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब हैं कि प्रदेश भर के 15 जिलों में धरना दिया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने एक-एक जगह तय कर दी है और 150 से 200 लोगों के बैठने की इजादत दी है।  पिछली बार हिंसा प्रभावित जिलों में धारा 144 लागू है। 9 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स की 41 कंपनियां तैनात हैं। प्रदेश भर के 23 जिले हाई अलर्ट पर हैं। 5000 पैरामिलिट्री के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आंदोलन के चलते पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सोनीपत में इंटरनेट सेवा ठप है। आंदोनल के दौरान हिंसा ने भड़के, इसके लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। फरवरी में हुए घटनाक्रम की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सरकार कोई ढील नहीं बरतना चाहती है।  आंदोलनकारियों को रेलवे ट्रैक, रोड, बिजली, बस, जलस्रोतों से दूर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत से होकर गुजरने वाली वेस्टर्न यमुना कनाल की विशेष सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा मुनक नहर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पिछले आंदोलन की तरह नेशनल हाईवे और रेल यातायात बाधित न हो, इसके लिए भी पुलिस ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई व्यक्ति फोन के माध्यम से हिंसा को भड़काने का प्रयास न करे। इसके लिए संदिग्ध व्यक्तियों की फोन टैपिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें