फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस पेमेंट के लिए इस राज्य में शुरू की जाएगी एक सुविधा, देखिए

Thu, 29 Dec 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
कैशलेस पेमेंट
नोटबंदी के बाद लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर। अब क्रेडिट कार्ड के बिना भी ट्रांजेक्शन हो सकेगी। इसके लिए बड़ी सुविधा शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
डेबिट,क्रेडिट कार्ड ने की मुश्किल आसान
दरअसल, कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने आधार कार्ड आधारित भुगतान प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इससे बिना कार्ड के भी ट्रांजेक्शन की जा सकेगी।
विज्ञापन

3 of 7
ऑनलाइन बिल भुगतान की नई व्यवस्था की है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ कैशलेस ट्रांजेक्शन की प्रगति की समीक्षा बैठक में ये निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए सभी प्रकार के उपकरणों के प्रयोग के संबंध में आवश्यक नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

4 of 7
Swipe Charging
भारतीय रिजर्व बैंक से भी आग्रह किया जाएगा कि वे कैशलेस ट्रांजेक्शन करने वाले उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का शुल्क न वसूले। मोबाइल प्वाइंट ऑफ सेल उपकरण राज्य के सभी सरकारी विभागों के रसीद शाखा में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
swipe machine
मुख्यमंत्री ने बैंक के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्लास्टिक मनी के प्रयोग को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। बैंक आनलाइन पोर्टल के माध्यम से आरटीजीएस और एनईएफटी की सुविधा को भी नैट बैंकिंग के प्रोत्साहन के साथ बड़े ट्रांजेक्शन के लिए उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

6 of 7
Online Banking
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग अपने सभी बिक्री केंद्रों पर पीओएस मशीन और आधार आधारित भुगतान प्रणाली को स्थापित करेगा। अटल सेवा केंद्रों में कार्यरत विलेज लेवल एग्जिक्यूटिव को बैंकिंग एजेंट का स्टेट्स दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Online Banking
इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री तथा सूचना प्रौद्योगिक मंत्री से आग्रह करेंगे। अगली समीक्षा बैठक एक सप्ताह के भीतर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें