फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत के बयान के बाद किसान ने खड़ी फसल जोत दी, बोला- आग लगाते तो प्रदूषण होता

Mon, 22 Feb 2021 05:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
जींद में किसान ने खड़ी फसल जोत दी। - फोटो : अमर उजाला
हिसार के खरक पूनिया और बालसमंद में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था कि सरकार कह रही है कि किसान को फसल की कटाई करनी है। दो महीने में अपने आप बॉर्डर से उठ जाएंगे। अगर सरकार ने ज्यादा परेशान किया तो किसान अपनी खड़ी फसल में आग लगा देगा और एक फसल की कुर्बानी देकर आंदोलन को जिंदा रखेगा।
विज्ञापन

2 of 5
खड़ी फसल को जोतता किसान। - फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत के इस बयान का अब असर हो रहा है। हरियाणा के जींद जिले में एक किसान ने अपनी फसल को जोत दिया है। मामला जींद के गुलकनी गांव है। यहां के किसान राममेहर ने अपनी दो एकड़ गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया।

विज्ञापन

3 of 5
खड़ी फसल को जोतता किसान। - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर राममेहर ट्रैक्टर-हैरो लेकर अपने खेत में पहुंचे और करीब दो एकड़ खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर इसे नष्ट कर दिया। इस दौरान राममेहर व अन्य किसानों ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। इस पर किसान नेता राकेश टिकैत ने बयान दिया था कि यदि जरूरत पड़ी तो किसान अपनी फसलों को जला देगा।

4 of 5
किसान राममेहर। - फोटो : अमर उजाला
इसको देखते हुए ही गुलकनी गांव में किसान ने अपनी गेहूं की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया है। किसान राममेहर के अनुसार यदि फसल तैयार होने के बाद जलाने की नौबत आती तो यह सही नहीं होता। फसल जलाने से प्रदूषण होता और सरकार जुर्माना भी लगाती और केस भी होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान ने नष्ट की फसल। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अभी फसल पर और भी खर्च होना था। ऐसे में पहले ही फसल को जोतकर उसे नष्ट कर दिया गया है। राममेहर के पास 10 एकड़ जमीन है और उन्होंने दो एकड़ फसल को नष्ट कर दिया है। हालांकि राकेश टिकैत ने किसानों से ऐसा न करने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें