जानिए कौन है ये विकास बराला, इसका भाजपा से क्या नाता है और क्यों इसके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की करतूत से भाजपा असहज
चंडीगढ़ में लड़की से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद विवादों में आए विकास बराला, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला का इकलौता बेटा है। विकास के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की एक बेटी है जो परिवार के साथ रहती है।
विज्ञापन
3 of 9
विकास बराला और पीड़िता
विकास इस समय चंडीगढ़ में वकालत का प्रशिक्षण ले रहा है। विकास बराला की शुरुआती पढ़ाई फतेहाबाद के टोहाना में हुई है।
4 of 9
Vikas Barala Case
विकास ने स्थानीय कर्नल पब्लिक स्कूल से दसवीं और बारहवीं कक्षा पास करने के बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की।
विज्ञापन
5 of 9
विकास बराला को मेडिकल के लिेए लेकर जाती पुलिस
इसके बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी करके इन दिनों चंडीगढ़ में वकालत की ट्रेनिंग ले रहा है। स्कूल एवं यूनिवर्सिटी की शिक्षा के दौरान विकास किसी विवाद में नहीं फंसा।
विज्ञापन
6 of 9
विकास बराला को मेडिकल के लिेए लेकर जाती पुलिस
विकास बराला ने पिता के चुनाव प्रचार के अलावा किसी अन्य राजनीतिक गतिविधि में कभी हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
7 of 9
subhash brala son charged for molestation
अब मामला क्या है, हम आपको बताते हैं। दरअसल, चंडीगढ़ में कार से अपने घर लौट रही एक लड़की का पीछा करने के आरोप में पुलिस ने विकास बराला और उसके साथी आशीष को गिरफ्तार किया था, लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते उन्हें कुछ देर में ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। यहीं से मामले ने तूल पकड़ लिया।
8 of 9
subhash brala son charged for molestation
हरियाणा के वरिष्ठ IAS की बेटी वर्णिका कुंडू को इंसाफ दिलवाने के लिए पूरे देशभर में आवाज उठने लगी। मीडिया ने भी इस खबर को खूब कवरेज दी। जिससे हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ पुलिस पर चौतरफा दबाव बनने लगा।
आखिरकार बुधवार को पुलिस विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने केस में अपहरण की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पहले दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी, 341 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने केस में गैर-जमानती धाराएं 365 और 511 भी जोड़ दी हैं।