फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखना नहीं चाहेंगे, भज्जी ने मेहमानों को शगुन में क्या भेजा?

Mon, 26 Oct 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
टर्बनेटर हरभजन सिंह 'भज्जी' और अभिनेत्री गीता बसरा की शादी के लिए मेहमानों को निमंत्रण भेज दिया गया है लेकिन शगुन के रूप में लड्डू नहीं बल्कि दी गई खास मिठाई। जानना चाहेंगे क्या? रिपोर्ट: सौरभ खन्ना, जालंधर
विज्ञापन

देखना नहीं चाहेंगे, भज्जी ने मेहमानों को शगुन में क्या भेजा?

2 of 6
दरअसल टर्बनेटर हरभजन सिंह भज्जी की शादी के लिए अब तक करीब 600 मेहमानों को कार्ड और मिठाई के डिब्बे बंट चुके हैं। मिठाई का आर्डर जालंधर के क्लासिक स्वीट्स को दिया गया था। इसमें चार तरह की मिठाइयां डाली गई हैं। हर शादी में लड्डू को शगुन के रूप में शामिल किया जाता है, लेकिन भज्जी की शादी में लड्डू नहीं बांटा गया।

विज्ञापन

देखना नहीं चाहेंगे, भज्जी ने मेहमानों को शगुन में क्या भेजा?

3 of 6
क्लासिक स्वीट्स के मालिक गौरव मलिक ने कहा कि हरभजन के परिवार ने सौ में से चार मिठाइयों का चयन किया है। इनमें काजू केक, अखरोट बर्फी, बादाम लॉज और पिस्ता लॉज शामिल है। उम्दा क्वालिटी की इन मिठाइयों की खासियत है कि इनमें मीठा कम है और यह जल्दी खराब भी नहीं होंगी।

देखना नहीं चाहेंगे, भज्जी ने मेहमानों को शगुन में क्या भेजा?

4 of 6
उन्होंने कहा कि भज्जी के घर जाकर इन मिठाइयों का स्वाद चेक करवाया गया था। सूत्रों के अनुसार मिठाई के डिब्बे को दिल्ली की कंपनी ने तैयार किया है। लाल रंग के डिब्बे पर सुनहरे अक्षरों से गीता और भज्जी के नाम का पहला अक्षर छपा हुआ है। यह कंपनी सलमान खान, अमिताभ बच्चन, प्रसिद्ध उद्योगपति अंबानी परिवार समेत कई हस्तियों के कार्यक्रम में मिठाई के डिब्बे बना चुका है।
विज्ञापन

देखना नहीं चाहेंगे, भज्जी ने मेहमानों को शगुन में क्या भेजा?

5 of 6
डिब्बे की कीमत 2700 रुपये बताई जा रही है, जबकि मिठाई 700 से 1800 रुपये प्रति किलो की है।
हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी 29 अक्तूबर को जालंधर के फाइव स्टार होटल कबाना में होगी। परिवार की ओर से होटल की कई दिनों के लिए एडवांस बुकिंग कर ली थी। करीब 2000 लोग शादी में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखना नहीं चाहेंगे, भज्जी ने मेहमानों को शगुन में क्या भेजा?

6 of 6
इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। होटल में सभी लोगों की एंट्री एडमिट कार्ड से होगी। शादी स्थल पर हथियारों को साथ लाने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें