अभी तक आपने चोटी कटने के कई मामले सुने होंगे लेकिन ये मामला थोड़ा अलग है, यहां तो महिला के पूरे बाल ही कट गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
चोटी कटने के बाद बुजुर्ग महिला सुरजीत कौर व काटी हुई चोटी।
घटना पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की है, गांव ब्रास में भी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोते वक्त चोटी कटने की घटना सामने आई है। पीड़ित बुजुर्ग महिला सुरजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के 4:50 बजे वह उठी और टीवी चलाया।
विज्ञापन
3 of 5
चोटी कटने के बाद बुजुर्ग महिला सुरजीत कौर व काटी हुई चोटी।चोटी कटने के बाद बुजुर्ग महिला सुरजीत कौर
महिला ने बताया कि टीवी चलाने के बाद जैसे ही सिर पर हाथ फेरा तो उसके सिर पर चोटी नहीं थी। उसने तुरंत अपने बैड पर जाकर देखा तो चोटी जमीन पर गिरी पड़ी थी।
4 of 5
चोटी कटने के बाद बुजुर्ग महिला सुरजीत कौर
उन्होंने गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद और एसएचओ कंवलजीत सिंह ने घटना की जानकारी ली और जांच की। ग्रामीणों से किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में भी पूछताछ की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद ने कहा कि ब्रास में 65 साल की सुरजीत कौर के साथ चोटी काटने की घटना हुई है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जिले में यह पहला मामला सामने आया है और इस घटना की जांच की जा रही है।