गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में जगह-जगह छबील लगाई गई और अटूट श्रद्धा देखने को मिली। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस में चंडीगढ़ में लगी छबील
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली में बुधवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस संबंध में शहर के सभी गुरुद्वारों में धार्मिक समागम हुए और छबीलें लगाईं गईं। काफी संख्या में संगत ने गुरुद्वारों में माथा टेका।
विज्ञापन
3 of 5
गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस में चंडीगढ़ में लगी छबील
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में बुधवार सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पूरा दिन धार्मिक समागम हुआ। चंडीगढ़ में सेक्टर 19 और 20 के चौक पर लगी छबील में सेवा करता हुआ बच्चा।
4 of 5
गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस में चंडीगढ़ में लगी छबील
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब, गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब फेज-3बी1, गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा फेज-4, गुरुद्वारा साहिबवाड़ा फेज-5 बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका। छबील लगाई गई, अटूट लंगर भी लगाया गया।
गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस में चंडीगढ़ में लगी छबील
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर फेज-9, गुरुद्वारा हरचरनकमल साहिब फेज-10, गुरुद्वारा साहिबजादा अजीत सिंह फेज-2 के अलावा सेक्टर-70 और 71 स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, फेज-1, 6, 11 के अलावा आसपास के सेक्टरों और गांवों में स्थित गुरुद्वारा साहिबों में भी शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।