फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बार-बार पूछता है राम रहीम- बता दो, कोई मिलने आया क्या?

Wed, 06 Sep 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Ram Rahim - फोटो : File Photo
हमेशा लाखों लोगों से घिरे रहने वाले राम रहीम को जेल में कोई भी मिलने नहीं आ रहा है। वह बहुत अकेलापन महसूस कर रहा है, देखिए 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Ram Rahim
दो साध्वियों से दुष्‍कर्म के मामले में सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अकेलापन काफी खल रही है और उसके लिए जेल में समय बिताना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
राम रहीम - फोटो : SELF
राम रहीम जेल कर्मियों और वहां के नंबरदारों से बार-बार पूछता रहता है कि उससे मिलने कोई आया है क्‍या?

4 of 10
राम रहीम - फोटो : SELF
जेल में गुरमीत राम रहीम के लिए अकेले समय बिता पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। जेल सूत्रों के अनुसार, वह उदास नजर आता है। वह बार-बार जेल के कर्मचारियों और आसपास तैनात नंबरदारों से पूछता रहता है कि कोई उससे मिलने आया है क्‍या। कर्मचारियों द्वारा नकारात्‍मक जवाब मिलने पर वह उदास हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 10
राम रहीम - फोटो : social media
इसके साथ ही, गुरमीत राम रहीम ने जेल में खाने के लिए डाइनिंग टेबल और कुर्सी की देने की फरमाईश ही हे। उसने इसके कारण अपने कमर दर्द काे बताया है।
विज्ञापन

6 of 10
राम रहीम सजा - फोटो : SELF
बताया जाता है कि जेल प्रशासन से किए अनुरोध में गुरमीत ने कहा है कि कमर दर्द के कारण वह जमीन पर बैठकर खाना नहीं खा पाता। लेकिन, जेल प्रशासन ने इस मांग को ठुकरा दिया।
विज्ञापन

7 of 10
गुरमीत राम रहीम का परिवार
जेल में जाने वाले हर शख्स की कुंडली खंगालेगी पुलिस
पुलिस को भनक लगी है कि डेरा मुखी के अनुयायी योजना के तहत जेलों में जा सकते हैं। इसके लिए छोटा-मोटा अपराध करके खुद को गिरफ्तार करवाना भी शामिल है।

8 of 10
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
ऐसी स्थिति में पुलिस ने हर रोज गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुंडली खंगालने का फैसला किया है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं गिरफ्तार आरोपी डेरा मुखी का अनुयायी तो नहीं है।

9 of 10
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
बता दें कि पंचकूला की सीबीआइ कोर्ट द्वारा साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 25 अगस्त को दोषी करार देने के बाद से ही गुरमीत सुनारिया जेल में बंद है। 28 अगस्त को जेल में ही अस्थायी अदालत लगाकर उसे 20 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। 
विज्ञापन

10 of 10
Ram Rahim Jail
वह कई दिन तक जेल में रोने-चिल्लाने के बाद अब धीरे-धीरे जेल के नियमों के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक अपनी शाही जिंदगी की यादों से बाहर नहीं निकल पा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें