फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन: देखते ही देखते तेज बहाव में बहने लगीं दो लड़कियां, लेकिन...

Wed, 06 Sep 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Panchkula News
गणपति विसर्जन के दौरान उस समय सभी की सांसे फूल गई जब पानी का तेज बहाव अपने साथ दो लड़कियों को बहा कर ले जाने लगा। LIVE तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 10
Panchkula News
घटना चंडीगढ़ से सटे पंचकूला की है, जहां गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। शाम करीब 5 बजे मूर्ति विसर्जन के लिए घग्गर नदी को पार करने की कोशिश में दो युवतियां पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

3 of 10
Panchkula News
काफी मशक्कत के बाद परिजनों और गोताखोरों ने श्रृंखला बनाकर दोनों युवतियों को डूबने से बचा लिया गया। हैरत की बात कि वहां धारा-144 लागू होने की वजह से हर वक्त सुरक्षा व्यवस्था होती है, लेकिन जब युवतियां डूब रही थीं तो उन्हें बचाने के लिए परिजनों और गोताखोरों के अलावा कोई सामने नहीं आया।  

4 of 10
Panchkula News
हुआ यूं कि गणेश विसर्जन के समय दो युवतियां नदी को पार करते समय पानी के तेज बहाव की चपेट में बहने लगीं। उनके परिजन व वहां मौजूद गोताखोर युवतियों को बचाने के लिए पानी में कूद पड़े।
विज्ञापन

5 of 10
Panchkula News
परिजनों व गोताखोरों की सूझबूझ और बहादुरी से युवतियों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। परिजनों ने बताया कि तेज बहाव के कारण पत्थर भी बहकर आ रहे थे, जिससे चोटिल भी हुए। 
विज्ञापन

6 of 10
Panchkula News
जान जोखिम में डालकर गोताखोरों ने बचाई दो जानें  
दो दिन पहले भी दो युवकों को गोताखोरों ने डूबने से बचाया था। गोताखोरों ने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं दिखी। नतीजतन, जान जोखिम में डालकर श्रद्धालु विसर्जन के लिए घग्गर के तेज बहाव में भी उतर पड़े।
विज्ञापन

7 of 10
Panchkula News
इससे पहले भी वहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। घग्गर नदी में अकसर बारिश के बाद पानी का बहाव तेज हो जाता है जिसके चलते प्रशासन की ओर से नदी में न उतरने की हिदायत के साथ साथ धारा 144 लागू है।  

8 of 10
Panchkula News
पानी के तेज बहाव में नहीं पार कर सकीं घग्गर 
हर साल घग्गर में विसर्जन के लिए ट्राइसिटी से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार पानी का बहाव काफी अधिक होने की वजह से घग्गर में डूबने का खतरा और भी बढ़ गया।

9 of 10
Panchkula News
ऐसे में मूर्ति विसर्जन के लिए नदी को पार करने की कोशिश में ही दोनों युवतियां डूबते डूबते बचीं।  
विज्ञापन

10 of 10
Panchkula News
गणपति विसर्जन के चलते एहतिहात के तोर पर पीसीआर को वहां तैनात किया गया है। सेक्टर 21 चौकी के पुलिस कर्मियों की भी वहां ड्यूटी लगाई गई थी।
- कर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें