आखिरकार डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 'MSG-2' सिनेमाघरों में चल ही गई। डेरा प्रेमियों ने खूब नाच-गाकर जश्न मनाया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
थियेटर में चली राम रहीम की MSG-2, देखिए खूबसूरत जश्न
2 of 8
पंजाब भर के थियेटर्स में डेरा मुखी की मूवी के शो चल रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में डेरा प्रेमी जुटे, वो भी जश्न मनाते हुए। ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए।
विज्ञापन
थियेटर में चली राम रहीम की MSG-2, देखिए खूबसूरत जश्न
3 of 8
दूसरी ओर, दशम गुरू श्री गोबिंद सिंह जी की तरह ड्रेस पहनकर अमृतपान करवाने के मामले में डेरा मुखी को अकाल तख्त ने माफी दे दी। ऐसे में डेरा प्रेमियों के पास जश्न मनाने को दो कारण रहे।
थियेटर में चली राम रहीम की MSG-2, देखिए खूबसूरत जश्न
4 of 8
वहीं, कुछ सिख संगठनों और एचएसजीपीसी ने डेरा मुखी को माफी देने का विरोध किया। उन्होंने अकाल तख्त पर आरोप लगाए और कहा कि मुख्यमंत्री बादल की शह पर राम रहीम को माफी दी गई।
विज्ञापन
थियेटर में चली राम रहीम की MSG-2, देखिए खूबसूरत जश्न
5 of 8
विवाद को देखते हुए एसजीपीसी सिख संगठनों से शांति की अपील की है। कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने शनिवार को कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च है और किसी भी सूरत में इसके फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती। इसका हुक्म मानना हर सिख का फर्ज है।
विज्ञापन
थियेटर में चली राम रहीम की MSG-2, देखिए खूबसूरत जश्न
6 of 8
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसका समर्थन किया है। कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि डेरा प्रमुख सिख नहीं इसलिए अकाल तख्त पर पेश होने का कोई औचित्य नहीं है, उनका माफीनामा भेजना ही काफी है।
विज्ञापन
थियेटर में चली राम रहीम की MSG-2, देखिए खूबसूरत जश्न
7 of 8
श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबान की बैठक में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी संत राम रहीम को माफ करने का मामला थमता नहीं दिखाई दे रहा है। इस माफी के खिलाफ अलग-अलग सिख संगठन लगातार आवाज उठा रहे है।
थियेटर में चली राम रहीम की MSG-2, देखिए खूबसूरत जश्न
8 of 8
सिख सद्भावना दल के मुखी बलदेव सिंह वढाला ने इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को शनिवार को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि पांच सिंह साहिबान एक बार फिर से डेरा सच्चा सौदा के मुखी की अपील का रिव्यू करें और उन्हें दी गई माफी को रदद् करें।