देश के 'अन्नदाता' कहे जाने वाले किसान सड़कों पर हैं। आखिर क्यों और उन्हें क्या चाहिए? जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
Pics: देश के 'अन्नदाता' सड़कों पर, वजह बेहद चौंकाने वाली
2 of 9
पंजाब में हजारों की संख्या में किसानों सड़कों पर विरोध करते हुए रोष मार्च निकाला। उसके बाद वे हाइवे पर आकर बैठ गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ पक्के मोर्चे का ऐलान किया है।
विज्ञापन
Pics: देश के 'अन्नदाता' सड़कों पर, वजह बेहद चौंकाने वाली
3 of 9
दरअसल, किसान अपनी फसल के खराब होने से परेशान हैं। कभी बारिश तो बाढ़ से उनकी फसल नष्ट हो जाती थी। अब सफेद मक्खी के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है।
Pics: देश के 'अन्नदाता' सड़कों पर, वजह बेहद चौंकाने वाली
4 of 9
इस परेशानी के चलते प्रदेश के किसान पिछले 15 दिनों से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच एक किसान ने कर्ज न चुका पाने के कारण जहर खाकर जान भी दे दी। उसके बाद किसानों का धरना उग्र हो गया।
विज्ञापन
Pics: देश के 'अन्नदाता' सड़कों पर, वजह बेहद चौंकाने वाली
5 of 9
भारतीय किसान यूनियन के नेता शिंगारा सिंह मान ने कहा कि खुदकुशी करने वाले किसान कुलदीप सिंह के परिवार को जब तक 10 लाख रुपये मुआवजा और उसके परिवार के एक सदस्य को सरकार नौकरी नही देती तब तक उसका अंतिम संस्कार नही किया जाएगा।
विज्ञापन
Pics: देश के 'अन्नदाता' सड़कों पर, वजह बेहद चौंकाने वाली
6 of 9
शिंगारा सिंह ने कहा कि फसल के मुआवजे के लिए लगाया गया पक्का मोर्चा तब तक जारी रहेगा, जब तक पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिल जाता। किसान नेता ने कहा कि 28 सितंबर से पंजाब भर के जिलों में किसान पक्का मोर्चा लगाएंगे।
विज्ञापन
Pics: देश के 'अन्नदाता' सड़कों पर, वजह बेहद चौंकाने वाली
7 of 9
किसानों ने सात जत्थेबंदियो के साथ मिलकर बठिंडा में नेशनल हाइवे नंबर 64, 15, 07 सहित सड़कों पर मार्च निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके चलते पुलिस को ट्रैफिक का रूट डायवर्ट करना पड़ा।
Pics: देश के 'अन्नदाता' सड़कों पर, वजह बेहद चौंकाने वाली
8 of 9
किसानों ने शहर के रेलवे स्टेशन, बीबी वाला रोड, आईटीआई चौक व नहर के समीप से रोष मार्च निकाला और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोर्चा स्थल पर पहुंचे। इसे देखते हुए प्रशासन ने रोष मार्च के मद्देनजर पूरे जिले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।