फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जाने के लिए दो बहनों ने उठाया वो कदम, आप कहेंगे- omg ये क्या कर दिया

Thu, 20 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
girls run away from house
दो बहनें मुंबई जाकर कैरियर बनाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने वो कदम उठा लिया, जानकर आप कहेंगे कि ओह माई गॉड ये क्या कर दिया लड़कियों ने।
विज्ञापन

2 of 5
girls run away from house
घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। 14 जुलाई को सठियाली नहर पर सेल्फी लेते नहर में डूबने का बहाना बना कर घर से भागी दोनों चचेरी बहनों को पुलिस ने अमृतसर के श्री दरबार साहिब से बरामद कर लिया है। एसएसपी भूपिंदर सिंह विर्क के अनुसार सोमवार रात करीब सवा दस बजे दोनों लड़कियां श्री दरबार साहिब में दिखीं।
विज्ञापन

3 of 5
girls run away from house
पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि वह अपना भविष्य बनाने के लिए मुंबई जाना चाहती थी। उन्होंने प्लान बनाकर अपनी बहन को पिता की कसम दिलवाकर झूठ बुलवाया। 14 जुलाई सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने एक ट्रक वाले को रोका और खुद को पुलिस बताकर उससे लिफ्ट लेकर श्री हरगोबिंदपुर पहुंची। वहां से एक बस में बैठ कर वह चंडीगढ़ पहुंची और दिल्ली चली गईं।

4 of 5
girls run away from house
दोनों बहनों ने बताया कि वे मुंबई जाना चाहती थी, लेकिन दिल्ली में उन्हें अपने मां बाप की याद सताने लगी। उनके पैसे भी खत्म हो चुके थे। इसलिए उन्होंने अपना मोबाइल फोन तीन हजार रुपये में बेचा और 17 जुलाई की शाम को ट्रेन से अमृतसर पहुंची। यहां उन्हें लोगों ने देख लिया और थाना काहनूवान को खबर कर दी और हम अमृतसर थाने आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
girls run away from house
थाना काहनूवान प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर की पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर उन्होंने लड़कियों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों लड़कियों को उच्चाधिकारियों के सामने पेश किया गया। उन्होंने बताया कि लड़कियों के भविष्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशों के तहत परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें