फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए घर से भाग गई थी दो बहनें, मां-बाप को लगा था नहर में डूब गईं

Wed, 19 Jul 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Gurdaspur News
दो बहने घर से भाग गई थीं। सबसे छोटी बहन ने सभी को बताया कि वह दोनों नहर में डूब गईं लेकिन हकीकत तो कुछ और ही थी, देखिए
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Demo Pic
मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। एसएसपी भूपिंदर सिंह विर्क के अनुसार सोमवार रात करीब सवा दस बजे दोनों लड़कियां श्री दरबार साहिब में दिखीं। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : डेमो फोटो
पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि वह अपना भविष्य बनाने के लिए मुंबई जाना चाहती थी। उन्होंने प्लान बनाकर अपनी बहन को पिता की कसम दिलवाकर झूठ बुलवाया।

4 of 8
Gurdaspur news
14 जुलाई सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने एक ट्रक वाले को रोका और खुद को पुलिस बताकर उससे लिफ्ट लेकर श्री हरगोबिंदपुर पहुंची। बाद में एक बस में बैठ कर वह चंडीगढ़ पहुंची और वहां से दिल्ली चली गईं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
Gurdaspur news
वह मुंबई जाना चाहती थी लेकिन दिल्ली में उन्हें अपने मां बाप की याद सताने लगी। उनके पैसे भी खत्म हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल फोन तीन हजार रुपये में बेचा और 17 जुलाई की शाम को ट्रेन से अमृतसर पहुंची। यहां उन्होंने थाना कोतवाली अमृतसर में अपनी कहानी बताई। 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेत‌िक फोटो
दरअसल, 14 जुलाई को सठियाली नहर पर सेल्फी लेते नहर में डूबने का बहाना बना कर घर से भागी दोनों चचेरी बहनों को पुलिस ने अमृतसर के श्री दरबार साहिब से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Demo Pic
थाना काहनूवान के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर की पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर उन्होंने लड़कियों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद जिला पुलिस प्रशासन के ध्यान में यह मामला लाते हुए दोनों लड़कियों को उच्चाधिकारियों के सामने पेश किया गया। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Demo Pic
उन्होंने बताया कि लड़कियों के भविष्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कानूूनी कार्रवाई न करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशों के तहत परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें