रोजगार बचाने के लिए शिक्षामंत्री के गृह जिले में महापड़ाव डाले अतिथि अध्यापकों की हालत अब बिगड़ने लगी है। सरकार सुनने को तैयार नहीं। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
‘गेस्ट’ इन प्रोटेस्ट, जाने लगी नौकरी तो बिगड़ने लगी हालत
2 of 8
अतिथि अध्यापकों को खापों ने भी अपना समर्थन दे दिया है। देवीलाल पार्क ने खाप चौधरियों ने समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि एक जुलाई से स्कूलों पर तालाबंदी शुरू होगी। साथ ही चेतावनी दी कि इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने मांग नहीं मानी तो खाप प्रतिनिधियों के साथ गेस्ट टीचर सड़क और रेल मार्ग जाम करेंगे।
विज्ञापन
‘गेस्ट’ इन प्रोटेस्ट, जाने लगी नौकरी तो बिगड़ने लगी हालत
3 of 8
अतिथि अध्यापकों के आंदोलन में मंगलवार को 63 खाप चौधरी पहुंचे। खाप नेताओं ने कहा कि अगर बात वेतनमान या किसी और चीज की होती तो वे आंदोलन में हिस्सा नहीं बनते। लेकिन यहां बात प्रदेश के 16,000 परिवारों की रोजी-रोटी का है इसलिए खापों का दायित्व है कि आंदोलन को अपना समर्थन दे। चौधरियों ने कहा कि खापें अब आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगी। इसकी शुरुआत बुधवार से ही हो जाएगी। रैली में अतिथियों के समर्थन देने के लिए श्योराण खाप-84, सांगवान खाप-40, मलिक खाप-360, सिवाच खाप, कादियान खाप, अहलावत खाप, कौशिक खाप, जाखड़ खाप, ढिल्लो खाप, पाल खाप-12, सर्व बूरा खाप, रावत खाप, रापड़िया खाप, बिनैन खाप और रोधी खाप सहित 63 खापों ने अपना समर्थन पत्र कोर कमेटी को सौंपा।
‘गेस्ट’ इन प्रोटेस्ट, जाने लगी नौकरी तो बिगड़ने लगी हालत
4 of 8
महापड़ाव में गेस्ट टीचरों की कोर कमेटी ने फैसला किया कि 1 जुलाई से स्कूलों का बहिष्कार कर सभी विधायकों-मंत्रियों के निवास का घेराव किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने बताया कि वे अब खापों के समर्थन से स्कूलों पर ताले लगाने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का घेराव भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय वापस नहीं लेने तक आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
‘गेस्ट’ इन प्रोटेस्ट, जाने लगी नौकरी तो बिगड़ने लगी हालत
5 of 8
रैली के दौरान दोपहर 2.00 बजे अनशनकारी विजय नरवाल की हालत दूसरी बार बिगड़ गई। विजय अचानक स्टेज के आगे गिर गए, उन्हें तुरंत प्रभाव से एंबुलेंस में अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
‘गेस्ट’ इन प्रोटेस्ट, जाने लगी नौकरी तो बिगड़ने लगी हालत
6 of 8
यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। वहीं रैली में झज्जर जिले से आई गेस्ट टीचर प्रतिभा भी बेहोश हो गईं। उन्हें भी दूसरी एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
‘गेस्ट’ इन प्रोटेस्ट, जाने लगी नौकरी तो बिगड़ने लगी हालत
7 of 8
रैली में अतिथियों के समर्थन देने के लिए श्योराण खाप-84, सांगवान खाप-40, मलिक खाप-360, सिवाच खाप, कादियान खाप, अहलावत खाप, कौशिक खाप, जाखड़ खाप, ढिल्लो खाप, पाल खाप-12, सर्व बूरा खाप, रावत खाप, रापड़िया खाप, बिनैन खाप और रोधी खाप सहित 63 खापों ने अपना समर्थन पत्र कोर कमेटी को सौंपा।
‘गेस्ट’ इन प्रोटेस्ट, जाने लगी नौकरी तो बिगड़ने लगी हालत
8 of 8
महापड़ाव में गेस्ट टीचरों की कोर कमेटी ने फैसला किया कि 1 जुलाई से स्कूलों का बहिष्कार कर सभी विधायकों-मंत्रियों के निवास का घेराव किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने बताया कि वे अब खापों के समर्थन से स्कूलों पर ताले लगाने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का घेराव भी करेंगे।