नौकरी बचाने के लिए करनाल में पांच दिन से महापड़ाव डाले प्रदेशभर के अतिथि अध्यापकों ने अब धर्मांतरण की चेतावनी दी है। तस्वीरों में देखिए, पूरी मामला। -रिपोर्ट: सोमदत्त शर्मा
विज्ञापन
तस्वीरें: गेस्ट टीचर्स ने चेताया, नौकरी गई तो धर्म बदल लेंगे
2 of 8
करनाल में अतिथि अध्यापकों ने चेताया है कि अगर उनकी नौकरी गई तो वे धर्म परिवर्तन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्हें जहां मान-सम्मान व भर पेट रोटी मिलेगी, उसी धर्म को स्वीकार कर लेंगे। महापड़ाव का सरकार पर कोई असर न होते देख अतिथि अध्यापक संघ ने संतों में भी पैठ बढ़ानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तस्वीरें: गेस्ट टीचर्स ने चेताया, नौकरी गई तो धर्म बदल लेंगे
3 of 8
इसके पीछे तर्क है कि सरकार किसी की बात मान सकती है तो वो साधु और संत हैं। उधर धर्मांतरण की जानकारी मिलने पर मंगलवार को हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवा ठाकुर और स्वामी युगल किशोर भी धरनास्थल पर पहुंचे।
तस्वीरें: गेस्ट टीचर्स ने चेताया, नौकरी गई तो धर्म बदल लेंगे
4 of 8
लगातार पांच दिन धरना देने के बावजूद सरकार पर कोई असर नहीं होने के कारण अतिथि अध्यापक संघ महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष पुष्पा ने चेताया कि अगर उनकी नौकरी छीनी गई तो वे धर्मांतरण करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उधर, इसकी भनक लगने पर हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवा सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: गेस्ट टीचर्स ने चेताया, नौकरी गई तो धर्म बदल लेंगे
5 of 8
ठाकुर ने मंच से सरकार पर हमला बोला और अतिथि अध्यापकों से अपील की कि वे धर्मांतरण न करें और न ही इसके बारे में सोचें, क्योंकि हम जो जन्म से हैं, वही रहना चाहिए। ठाकुर ने महासभा की तरफ से संघ को अपना समर्थन देते हुए आंदोलन में साथ देने का वादा किया। ठाकुर ने कहा कि हम घर वापसी की बात कह रहे हैं और समाज के प्रबुद्ध लोग अध्यापक मजबूरीवश धर्म परिवर्तन की बात कह रहे हैं, यह न सरकार के लिए ठीक है और न ही इस देश के लिए।
विज्ञापन
तस्वीरें: गेस्ट टीचर्स ने चेताया, नौकरी गई तो धर्म बदल लेंगे
6 of 8
देवा सिंह ठाकुर ने मंच से कहा कि इस मुख्यमंत्री खट्टर से तो पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला अच्छे हैं, जो अध्यापकों को रोजगार देने के मामले में जेल काट रहे हैं। सरकार गेस्ट टीचर्स पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सीएम मनोहर लाल खट्टर 20 मई को महाराणा प्रताप की जयंती पर सेक्टर 12 ग्राउंड में आ रहे हैं, यहीं पर उनका घेराव करें।
विज्ञापन
तस्वीरें: गेस्ट टीचर्स ने चेताया, नौकरी गई तो धर्म बदल लेंगे
7 of 8
अतिथि अध्यापक संघ की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष पुष्पा ने बताया कि धर्मांतरण नहीं करेंगे तो और क्या करेंगे? हिंदू और राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करने वाली पार्टी ही हमारे को इसके लिए मजबूर कर रही है। अगर नौकरी से हटाए तो परिवारों के साथ दूसरे धर्म को अपना लेंगे। जो धर्म नौकरी नहीं दे सकता, उसमें रहकर क्या करना?
तस्वीरें: गेस्ट टीचर्स ने चेताया, नौकरी गई तो धर्म बदल लेंगे
8 of 8
प्रदेश के 4073 गेस्ट टीचर को सरप्लस बताते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को इन्हें हटाने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन सरकार नई भर्ती होने तक इन्हें बनाए रखना चाहती है। इसी मामले को लेकर कोर्ट सरकार को अवमानना की कार्रवाई का नोटिस जारी कर चुकी है। इस संबंध में 11 मई को भी सरकार ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा और कहा कि 27 मई तक सभी गेस्ट टीचर को हटा दिया जाएगा। सरकार के निर्णय के खिलाफ गेस्ट टीचर पिछले पांच दिन से करनाल में डेरा डाले हुए हैं।